फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   help desk

Ambedkar Nagar News: तहसील में शोपीस बनी महिला हेल्प डेस्क

Mon, 03 Jul 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 03 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
help desk
महिला हेल्प डेस्क। 
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। स्थानीय जलालपुर तहसील परिसर में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए तहसील में बनी हेल्प डेस्क महज शोपीस बनी नजर आती है। हमेशा खाली रहने वाली हेल्प डेस्क में आने वाली पीड़ित महिलाओं को मदद के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

जलालपुर तहसील क्षेत्र के भिस्वा चितौना गांव की एक पीड़िता महिला हेल्प डेस्क पर सुनवाई न होने के कारण अपनी समस्या का निस्तारण कराने के लिए तहसील कार्यालय से लेकर समाधान दिवस तक चक्कर काट रही है। पीड़िता की घरौनी बनाने के दौरान कर्मचारियों ने मनमाने ढंग से उसके 40 साल पुराने मकान को दूसरे के नाम दर्ज कर दिया। हेल्प डेस्क पर किसी भी कर्मचारी की तैनाती न होने के कारण तहसील पहुंचने वाली महिलाओं को काफी परेशानी उठाना पड़ती है। स्थानीय निवासी राजेश कुमार, शिवमूरत व लालता आदि ने हेल्प डेस्क के सुचारु संचालन की मांग डीएम व एसडीएम को प्रेषित पत्र में की है। एसडीएम हरिशंकर लाल का कहना है कि इस संबंध में मिली शिकायत के बाद हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारियों की नियमित तैनाती सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed