{"_id":"6a4549d57f349a4ca00d6562","slug":"heavy-vehicles-will-be-diverted-until-july-4-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-159700-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: चार जुलाई तक भारी वाहनों का रहेगा डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: चार जुलाई तक भारी वाहनों का रहेगा डायवर्जन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा सुचारू और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार से शनिवार तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य भारी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी।
यूपीटीईटी 2026 की परीक्षा दो जुलाई से चार जुलाई तक प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न 02:30 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। इसके चलते एसपी प्राची सिंह ने इस दिवस पर सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक भारी वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा। आजमगढ़/बसखारी से अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहन न्यौतरिया बाईपास, गोहन्ना चौराहा, पहितीपुर, श्रवण क्षेत्र और अन्नावा मार्ग से होकर अयोध्या तक जाएंगे।
अयोध्या से आने वाले भारी वाहन भी इसी मार्ग से आएंगे। बस्ती और टांडा से अकबरपुर आने वाले भारी वाहनों को कटरिया याकूबपुर से डायवर्ट कर टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग से उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। अकबरपुर नगर क्षेत्र में मालीपुर रोड बाईपास, जलालपुर रोड बाईपास, बसखारी रोड न्यौतरिया बाईपास, टांडा मार्ग के कटरिया याकूबपुर बाईपास, भिखारीपुर मोड़, फायर सर्विस चौराहा, दोस्तपुर रोड के गोहन्ना चौराहा और अन्नावा तिराहा पर यातायात का डायवर्जन प्रभावी रहेगा। अकबरपुर से टांडा की ओर जाने वाले भारी वाहन धरमनगर पुल से राष्ट्रीय राजमार्ग-233 मार्ग पर डायवर्ट किए जाएंगे। टांडा क्षेत्र के कश्मिरिया, चिंतौरा और धुरहिया मार्गों से हल्के और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।