फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Heavy collision between van and e-rickshaw, two dead

Ambedkar Nagar News: वैन और ई रिक्शा में जोरदार टक्कर, दो की मौत

Wed, 05 Jun 2024 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Heavy collision between van and e-rickshaw, two dead
अकबरपुर-पहितीपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार व ई रिक्शा। - संवाद
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के भिखारीपुर गांव के निकट बुधवार दोपहर वैन व यात्रियों से भरे ई रिक्शे में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क के किनारे स्थित गड्ढे में पलट गए। हादसे में ई रिक्शा चालक समेत दो की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब पहितीपुर से यात्रियों को लेकर ई रिक्शा अकबरपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह भिखारीपुर गांव के निकट पहुंचा तो इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क के किनारे गड्ढे में जाकर पलट गए।
विज्ञापन

घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इसी बीच जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस व एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंची। दोनों वाहन में फंसे यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला गया। ई रिक्शा पर चालक व तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए जबकि वैन पर सवार दो लोगों को भी गंभीर चोटें आईं। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने ई रिक्शा चालक सूर्यभान निषाद (22) निवासी आदमपुर तिंदौली थाना महरुआ व रमजान (50) निवासी अमसिन थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई रिक्शा पर सवार मेहनाज (25) निवासी पहितीपुर व उसकी ननद शाहीन बानो (22) और वैन चालक विश्वप्रकाश (54) निवासी अयोध्या व सुशील गुप्ता (60) चांदगंज बड़ा थाना अलीगंज को गंभीर चोटें आने पर भर्ती कर लिया गया। सभी का इलाज मौजूदा समय में जिला अस्पताल में चल रहा है। इस बीच जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


दवा लेने निकली थी महिला
ई रिक्शा पर सवार मेहनाज की तबीयत खराब थी। वह अपनी ननद शाहीन बानो के साथ दवा लेने के लिए ई रिक्शा से अकबरपुर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में बड़ा हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed