फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Heat again showed its strength, people were seen looking for shade

Ambedkar Nagar News: गर्मी ने फिर दिखाए तेवर, छांव तलाशते दिखे लोग

Fri, 07 Jun 2024 09:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
Heat again showed its strength, people were seen looking for shade
अंबेडकरनगर। एक दिन की राहत के बाद शुक्रवार को एक बार फिर से तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह से ही भीषण गर्मी ने लोगों को घरों व प्रतिष्ठानों में कैद होने को मजबूर कर दिया। उधर तेज गर्मी के बीच बदतर बिजली आपूर्ति ने भी लोगों को परेशानी में डाले रखा। ग्रामीण क्षेत्र की बात दूर शहरी क्षेत्र में भी केबल के जलने व बार-बार ट्रिपिंग का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


एक दिन पहले बृहस्पतिवार को आंधी व बारिश से मौसम खुशगवार हो गया था। कई दिनों के बाद तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा था। लोगों को उम्मीद थी कि अब तेज गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन शुक्रवार को ऐसा नहीं हुआ। सुबह से ही तपिशभरी धूप निकल आई। जैसे जैसे समय आगे बढ़ता गया तापमान में वृद्धि होती गई। दोपहर होते होते तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पार कर गया।
विज्ञापन

गर्मी के कारण बाजारों में सन्नाटा पसर गया। लोग घरों व प्रतिष्ठानों में कैद हो गए। शाम होने के बाद जब उमसभरी गर्मी में कुछ कमीं हुई तो लोगों ने जरूरी काम के लिए घर से बाहर कदम निकाला। उधर तेज गर्मी के बीच बदतर बिजली व्यवस्था ने भी लोगों को मुश्किलों में डाल दिया। शुक्रवार को बैरमपुर बरवां विद्युत उपकेंद्र से मीरानपुर मोहल्ले को बिजली आपूर्ति देने के लिए लगी केबल जल गई। इससे तमसा मार्ग, कुंज गली समेत कई अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे लगभग दो हजार की आबादी को लगभग चार घंटे तक बगैर बिजली के रहने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही बार-बार की ट्रिपिंग से भी लोग परेशान हुए। अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह के हालात रहे। अकबरपुर नगर के विनय कुमार, अरविंद कुमार, राकेश कुमार, रेहान जैदी, मनु सोनकर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बार-बार की ट्रिपिंग से विद्युतचालित उपकरण बेहतर ढंग से काम नहीं करते। जिम्मेदारों को चाहिए कि सुचारु बिजली आपूर्ति को लेकर ठोस कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed