फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Health education officer sent from city to Bhiyanv due to negligence

Ambedkar Nagar News: लापरवाही पर शहर से भियांव भेजे गए स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी

Mon, 10 Feb 2025 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 10 Feb 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Health education officer sent from city to Bhiyanv due to negligence
अंबेडकरनगर। नियमित टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी को अकबरपुर से हटाकर भियांव ब्लॉक भेज दिया गया। वहीं जलालपुर, अकबरपुर व टांडा में टीकाकरण की स्थिति खराब होने पर संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सुधार की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम अविनाश सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की। डीएम ने टीकाकरण कार्यक्रम में हो रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के सभी कार्यों में ब्लॉक अकबरपुर की न्यूनतम उपलब्धि व नियमित टीकाकरण के सत्रों की प्लानिंग न करने, टीकों काे नियमित पोर्टल पर अपडेट न किए जाने पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संजय कुमार का स्थानांतरण तत्काल ब्लॉक अकबरपुर से ब्लॉक भियांव में कर दिया। डीएम ने पूर्व में रक्षा राम अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर को पद से हटाते हुए सुनील कुमार को अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर का दायित्व दिया था, लेकिन रक्षाराम उनको न तो विधिवत कार्य करने दे रहे हैं और न ही अर्बन हेल्थ के कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट व पत्रावलियां यूजर आईडी पासवर्ड उपलब्ध करा रहे हैं। इस पर डीएम ने रक्षा राम को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ब्लॉक जलालपुर के अधीन करते हुए अर्बन हेल्थ जलालपुर का दायित्व देखने के लिए निर्देशित किया। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने कहा कि कोई भी सीएचओ दोपहर दो बजे से पहले सेंटर न छोड़े। इस दौरान सभी अधीक्षक, एसीएमओ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed