फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Health department gears up to deal with third wave of corona

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

Thu, 19 Aug 2021 01:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Health department gears up to deal with third wave of corona
अंबेडकरनगर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने कमर कस ली है। चिकित्सा विशेषज्ञों का सुझाव है कि तीसरी लहर बच्चों पर ज्यादा अटैक करेगी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग बच्चों को बेहतर उपचार मुहैया कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। जिला अस्पताल समेत कुल छह अस्पतालों में बच्चों के लिए 60 बेड आरक्षित किए जा रहे हैं। इसमें 20 वेंटीलेटर व 50 आइसोलेशन बेड होंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बच्चों के लिए 20 बेड बढ़ाए गए हैं। इसमें से 10 बेड पर वेंटीलेटर की सुविधा होगी। जबकि 10 बेड आइसोलेशन के लिए बढ़ाए जा रहे हैं। इसके अलावा टांडा के एमसीएच विंग में भी 10 बेड की अतिरिक्त व्यवस्था बच्चों के लिए की जा रही है। इसमें दो बेड पर वेंटीलेटर की सुविधा होगी, जबकि आठ बेड आइसोलेशन के लिए होंगे।
विज्ञापन

इसी तरह एल वन प्लस के चार सीएचसी अस्पताल भीटी, भियांव, जलालपुर व टांडा में 10-10 बेड बच्चों के लिए आरक्षित किए जा रहे हैं। इन सभी अस्पतालों में दो-दो बेड पर वेंटीलेटर की सुविधा होगी, जबकि आठ-आठ बेड आइसोलेशन के लिए आरक्षित होंगे। कोरोना की तीसरी लहर में चिकित्सा विशेषज्ञों ने बच्चों पर ज्यादा खतरा की आशंका जतायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में शासन के निर्देश पर कोरोना की तीसरी लहर को बेअसर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग न सिर्फ संसाधन बढ़ा रहा है, बल्कि अपने चिकित्सकों व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को बच्चों के बेहतर उपचार के लिए प्रशिक्षित भी कर रहा है। विभागीय जानकारी के अनुसार जिले के 19 एमबीबीएस चिकित्सकों को बच्चों का बेहतर उपचार करने व 24 स्टाफ नर्सों को बेहतर देखरेख का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे किसी भी स्थिति में कोरोना महामारी से निपटा जा सके।

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जिले में आवश्यक तैयारियां चल रही हैं। 70 बेडों की बढ़ोत्तरी की जा रही है। इसमें 20 बेडों पर वेंटीलेटर व 50 बेड आइसोलेशन के लिए होगा। फिलहाल जिले में अभी कोरोना संक्रमण का कोई खतरा नही है। नागरिकों को परेशान होने की जरूरत है।- डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed