फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   health

नर्सिंगहोम में ऑपरेशन के बाद बिगड़ी महिला की तबियत, तोड़ा दम

Wed, 22 Apr 2020 08:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
health
हजपुरा। टांडा के एक नर्सिंगहोम में चिकित्सकों की लापरवाही के चलते एक महिला की मौत होने की खबर है। महिला के पति ने टांडा कोतवाली समेत अन्य उच्चाधिकारियों को प्रार्थना देकर नर्सिंगहोम संचालक के विरुद्घ केस दर्ज किए जाने की मांग की है। कहा कि चिकित्सकों की लापरवाही के चलते उसकी पत्नी की मौत हुई है। ऐसे में नर्सिंगहोम संचालक व चिकित्सकों के विरुद्घ अविलंब केस दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

टांडा कोतवाली समेत स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को सम्मनपुर थाना क्षेत्र कजपुरा पातालतारा निवासी रघुनाथ राजभर ने पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों को लिखे पत्र में बताया कि उसकी 32 वर्षीय सीमा राजभर के पेट में काफी दिनों से दर्द हो रहा था। वह बीते दिनों उसे टांडा के एक नर्सिंग होम में दिखाने ले गया।
विज्ञापन

चिकित्सक ने जांच के बाद बताया कि उसके गुर्दे में पथरी है, और आपरेशन करने की जरूरत है। ऐसदे में उसने पैसों की व्यवस्था कर गत रविवार को पत्नी को लेकर टांडा गया। करीब डेढ़ बजे चिकित्सक उसकी पत्नी को आपरेशन थिएटर में ले गए। शाम करीब 7 बजे चिकित्सकों की टीम बाहर आयी। इसके बाद उसे जानकारी दी कि आपरेशन तो हो गया है, लेकिन रक्तश्राव नहीं रुक रहा है। इसके बाद उसे ट्रामा रेफर कर दिया गया। वह अस्पताल के निजी एंबुलेंस से लखनऊ लेकर गया। वहां रात्रि करीब 1 बजे गांधी वार्ड के चिकित्सकों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह शव लेकर घर वापस लौट आया। मामले की सूचना डायल 112 के जरिए पुलिस को दी। बाद में सम्मनपुर थाने पहुंचकर घटना की लिखित जानकारी दी। इसके पर पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और मामले की तहरीर टांडा कोतवाली में देने का सुझाव दिया। पीड़ित ने अब अधिकारियों से मामले में नर्सिंग होम संचालक व चिकित्सकों के विरुद्घ केस दर्ज किए जाने की मांग की है। उधर कोतवाल टांडा संजय पांडेय का कहना है कि उन्हें न तो ऐसी किसी घटना की जानकारी है, और न ही तहरीर मिली है। यदि ऐसी कोई शिकायत सामने आयी तो जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed