फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   He laughed so much after winning a bet to make a reel that he lost his life

Ambedkar Nagar News: रील बनाने की शर्त जीतने पर इतना हंसा कि चली गई जान

Tue, 28 Jan 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 28 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
He laughed so much after winning a bet to make a reel that he lost his life
आलापुर (अंबेडकरनगर)। रील बनाने की शर्त जीतने की खुशी में एक युवक इतना हंसा कि उसकी जान चली गई। चिकित्सक ने हार्टअटैक से युवक की जान जाने की आशंका जताई है। पुलिस उसके दो साथियों से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के संदह मजगांव ग्राम पंचायत के पुरवे मजगामा गांव में सोमवार को तीन युवक घर से ट्रैक्टर लेकर रील बनाने के मकसद से अशरफाबाद गांव पहुंचे। तीनों ट्रैक्टर से रस्सी खींचने की रील बना रहे थे। इस दौरान तीनों में रील बनाने में जीत और हार की भी शर्त लग गई। इसमें विनीत (20) पुुत्र गुल्लू चौहान की जीत हुई। जीत से वह इतना खुश हुआ कि हंसते-हंसते जमीन पर लोट गया। कुछ देर बाद वह उठा ही नहीं तो साथी समझे कि शायद मजाक कर रहा है। लेकिन जब दोस्तों ने पास जाकर देखा तो उसमें कोई हरकत नहीं हो रही थी। दोनों साथी विनीत को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लेकर आए, जहां डॉ. आशीष राय ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की असल वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed