{"_id":"6931c3aee33080ec9e0b38c7","slug":"hard-work-can-bring-success-in-life-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-146479-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: परिश्रम से जीवन में मिल सकती है विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: परिश्रम से जीवन में मिल सकती है विजय
Thu, 04 Dec 2025 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 04 Dec 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर बुधवार को एनटीपीसी टांडा की ओर से एनएफएन दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया। दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से सहायक उपकरण वितरण एवं विविध प्रतियोगिताएं हुई।
म्यूजिकल चेयर, पेंटिंग, निबंध लेखन और रंगोली जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन के दौरान कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा और गरिमा महिला मंडल की अध्यक्ष संघमित्रा परिदा ने दिव्यांगजनों को 25 ट्राईसाइकिल, 10 व्हीलचेयर, पांच जोड़ी एक्सिला क्रच और दो श्रवण उपकरण वितरित किए। इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन) हर्ष कुमार सेठी, महाप्रबंधक रामनारायण त्रिपाठी, महाप्रबंधक (सतर्कता) सुभाषचंद्र सिंह, रजनीश कुमार खेतान, डॉ. सुरेश राम उपस्थित रहे।