फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Handball ground will be prepared as per international standards

Ambedkar Nagar News: अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार तैयार किया जाएगा हैंडबॉल ग्राउंड

Thu, 03 Apr 2025 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 03 Apr 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Handball ground will be prepared as per international standards
राजकीय हवाई पट्टी पर तैयारियों का जायजा लेते डीएम अविनाश सिंह व अन्य। 
अंबेडकरनगर। 20 से 24 अप्रैल तक जनपद में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए बृहस्पतिवार को डीएम अविनाश सिंह ने राजकीय हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार मैदान तैयार कराया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को खेलने में कोई असुविधा न हो और यहां से खिलाड़ी अच्छा अनुभव लेकर जाएं।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश के बाद तकनीकी स्टाफ खेल मैदान की तैयारियों में जुट गया है। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना, मणिपुर, चंडीगढ़, पांडिचेरी, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, उड़ीसा, जम्मू व कश्मीर, गुजरात, बिहार, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, पंजाब, झारखंड, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, मुंबई हैंडबॉल अकैडमी, स्पोर्ट्स कैस्ट्रॉल, असम, आर्यावर्त, यशस्वी एकेडमी, एसएन पांडे हैंडबॉल एकेडमी, दमन व दीव, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, पांडिचेरी और नागालैंड की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

इस मौके पर डीडीओ सुनील तिवारी, परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सौरभ सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद अकबरपुर बीना सिंह, सचिव हैंडबॉल संघ डाॅ. हनुमान प्रताप सिंह, जिला कोच हैंडबॉल शिल्पी गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed