फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Half yearly examination will start from 23rd in 1590 schools.

Ambedkar Nagar News: 1590 विद्यालयों में 23 से शुरू होगी छमाही परीक्षा

Sun, 15 Dec 2024 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Half yearly examination will start from 23rd in 1590 schools.
अंबेडकरनगर। जिले के 1590 परिषदीय व कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पढ़ने वाले पौने दो लाख बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षा 23 दिसंबर से शुरू होगी। पांच दिन चलने वाली परीक्षा का परिणाम 30 दिसंबर को घोषित करने का निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

1582 परिषदीय व आठ कस्तूरबा विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के 1,87,840 बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षा 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक आयोजित होगी। बेसिक शिक्षा कार्यालय के अनुसार 23 दिसंबर को प्रथम पाली में कक्षा एक से पांच तक सभी विषयों की मौखिक परीक्षा व कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि व गृह शिल्प की परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ तक की खेल व शारीरिक परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

24 दिसंबर को कक्षा दो और तीन की गणित, कक्षा चार से छह तक हिंदी व कक्षा सात और आठ के विद्यार्थियों की विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में तीन से आठ तक के विद्यार्थियों की संस्कृत व उर्दू विषय की परीक्षा होगी। 26 को प्रथम पाली में कक्षा तीन की हिंदी व कक्षा चार से आठ तक के बच्चों की सामाजिक विषय की परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में कक्षा दो से आठ तक के बच्चों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। 27 दिसंबर को प्रथम पाली में कक्षा दो की हिंदी, कक्षा तीन के छात्रों की सामाजिक विज्ञान व कक्षा चार से आठ तक के बच्चों की गणित विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों की कला व संगीत की परीक्षा कराई जाएगी। 28 दिसंबर को अंतिम दिन प्रथम पाली में कक्षा तीन से पांच तक कार्यानुभव व नैतिक शिक्षा, कक्षा छह की विज्ञान व कक्षा सात व आठ की हिंदी विषय की परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों का पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा होगी। अर्द्धवार्षिक परीक्षा को लेकर विभाग की तरफ से सभी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed