फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Hail fall with rain, damage to crops

बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों को नुकसान

Sun, 07 Apr 2019 10:13 PM IST
रवि प्रकाश Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar Published by: रवि प्रकाश Updated Sun, 07 Apr 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
Hail fall with rain, damage to crops
बारिश के साथ गिरे ओले - फोटो : अमर उजाला
अंबेडकरनगर। तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश के बीच जिले के कुछ क्षेत्रों में शनिवार रात ओला गिरे। इससे सबसे गेहूं की फसल के साथ ही तंबाकू की फसल को व्यापक नुकसान हुआ। इससे अच्छी फसल की किसानों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। उधर शनिवार देर शाम से ही बादल छाए रहने के बीच हवाएं चलने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह रविवार को भी पूर्वाह्न तक जारी रहा। इससे लगातार बढ़ते तापमान से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। 
विज्ञापन


शनिवार देर शाम से ही आसमान पर काले बादल उमड़ने के साथ ही हवाएं चलने लगीं। मध्यरात्रि करीब तेज हवा के बीच बूंदाबांदी शुरू हो गई। गरज चमक के बीच तेज बारिश तो नहीं हुई, लेकिन जिले के कुछ क्षेत्रों में ओले गिरे। जहांगीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार आलापुर तहसील अंतर्गत मदैनिया, गढ़वल, कम्हरिया, अन्नूपुर, किन्नूपुर, राजेसुल्तानपुर, बैरीबुजुर्ग, देवापुरसहसा आदि क्षेत्रों में तेज हवा व बूंदाबांदी के बीच ओले गिरे। इससे सबसे अधिक समस्या तंबाकू व गेहूं की फसल को नुकसान हुआ। हवा के साथ ओले गिरने से खेतों में खड़ी तंबाकू व गेहूं की फसल धराशायी हो गई।
विज्ञापन


इससे तंबाकू व गेहूं की अच्छी फसल की उम्मीद लगाए किसानों को तगड़ा झटका लगा। बैरीबुजुर्ग के तंबाकू व गेहूं किसान महेंद्र वर्मा व सुधाकर मिश्र ने कहा कि अब जबकि गेहूं व तंबाकू की फसल लगभग तैयार होने को थी, तो ऐसे समय में ओला गिरने से फसल को नुकसान हुआ है। अमित कुमार व रमेश मिश्र ने कहा कि अचानक मौसम में आए परिवर्तन ने तंबाकू व गेहूं की फसल को व्यापक नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा भीटी, जलालपुर, टांडा व अकबरपुर तहसील अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में ओले तो नहीं गिरे, लेकिन तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी से गेहूं व सरसों की फसल खेतों में धराशायी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में आए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार को लगभग पूरे दिन आसमान पर छाए काले बादलों ने किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उत्पन्न कर दी थीं, लेकिन बारिश न होने से उन्होंने राहत की सांस ली। उधर मौसम में आए बदलाव से लगातार बढ़ते तापमान से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम खुशगवार होने से जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी बड़ी बाजारें लगभग पूरे दिन गुलजार रहीं। 


बेपटरी हुई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था
शनिवार देर रात व रविवार सुबह तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी से जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी बेपटरी हो गई। तेज हवा के चलते कई स्थानों पर जर्जर हो चुके तार व विद्युत खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इससे संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। जर्जर हो चुुके उपकरणों के जवाब देने से रविवार को लगभग पूरे दिन जिला मुख्यालय पर बिजली का आवागमन होता रहा। इसके अलावा राजेसुल्तानपुर, जहांगीरगंज, आलापुर, भीटी, कटेहरी, टांडा, जलालपुर के कई क्षेत्रों में जर्जर तार व विद्युत खंभे के क्षतिग्रस्त होने से संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed