फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Gurukul won cricket and kabaddi

गुरुकुल ने क्रिकेट व कबड्डी में मारी बाजी

Fri, 22 Jul 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Gurukul won cricket and kabaddi
अंबेडकरनगर। तक्षशिला एकेडमी में बीते दिन क्रिकेट व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुुआ। इसमें डॉ. शिवसहाय सिंह गुरुकुल इंटरनेशनल एकेडमी की टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट व कबड्डी में चैंपियन बनीं। विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ कबड्डी से हुआ। इसमें तक्षशिला एकेडमी व डॉ. शिव सहाय सिंह गुरुकुल इंटरनेशनल एकेडमी की टीम आमने-सामने रही। शुरुआती दौर से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। हालांकि गुरूकुल की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 18-13 के अंतर से तक्षशिला को पराजित कर दिया।
विज्ञापन

उधर क्रिकेट प्रतियोगिता में टॉस जीतकर गुरुकुल के कप्तान उमंग यादव ने बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 10 ओवर के मैच में टीम ने 89 रन का लक्ष्य खड़ा कर दिया। इसमें अमन सिंह ने 36 जबकि कप्तान ने 15 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी तक्षशिला की टीम अपने सभी विकेट खोकर 70 रन ही बना सकी। गुरुकुल की टीम को 19 रनों से विजयी घोषित किया गया।
तक्षशिला एकेडमी के प्रधानाचार्य अभिषेक तिवारी ने कबड्डी व क्रिकेट की विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि एक हार से उम्मीद खत्म नहीं होती। खिलाड़ियों को चाहिए कि वे अपनी गलतियों की समीक्षा कर ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें। इस मौके पर शिवम सिंह, अवधेश वर्मा, निधि सिंह, एमपी सिंह, विकास पाठक, नीरज पांडेय व संगीता उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed