फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   GST ID hacked for fake transaction of 9.69 crore

Ambedkar Nagar News: जीएसटी आईडी हैक कर 9.69 करोड़ का फर्जी लेनदेन

Fri, 29 May 2026 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
GST ID hacked for fake transaction of 9.69 crore
भीटी। महरुआ क्षेत्र में कारोबारी की जीएसटी आईडी और पासवर्ड हैक कर 9.69 करोड़ रुपये की फर्जी बिलिंग करने का मामला सामने आया है। इस अवैध लेनदेन से व्यापारी पर 1.74 करोड़ रुपये कर का बोझ पड़ गया है। मामले में एसपी के निर्देश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महरुआ के मनवा निवासी गया प्रसाद राधेश्याम गुप्ता ने शिकायती पत्र में बताया कि वह वर्तमान में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कलवा में रहते हैं। उनकी जीएसटी आईडी और पासवर्ड को किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से हैक कर फर्जी लेनदेन किया गया। 20 फरवरी को जीएसटी पोर्टल पर 4,02,76,212.50 रुपये की फर्जी बिलिंग दिखाई गई। इसके बाद 11 मार्च को 5,66,47,931.00 रुपये का अतिरिक्त फर्जी बिलिंग दर्ज की गई। कुल मिलाकर 9,69,24,143.50 रुपये से अधिक की फर्जी इनवॉइस एंट्री पोर्टल पर दर्ज होने का आरोप है।
विज्ञापन

शिकायत में बताया गया है कि समृद्धि इंडस्ट्रियल ट्रेडिंग एंड सर्विस कॉर्पोरेशन फर्म के जीएसटी अकाउंट को निशाना बनाया गया। जीएसटी पोर्टल पर फर्जी बिक्री दर्शाए जाने के कारण उनकी कर देनदारी असामान्य रूप से बढ़ गई है। उनके अनुसार 11 मार्च की प्रविष्टि के आधार पर उन्हें 1,01,96,627.58 रुपये और 20 फरवरी की प्रविष्टि के आधार पर 72,49,718.25 रुपये कर के रूप में जमा करना पड़ सकता है। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि थाओसंडवन कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के माध्यम से यह फर्जी बिलिंग दर्शायी गई है। उनका इस कंपनी से कोई व्यावसायिक संबंध नहीं है और न ही उन्होंने इस प्रकार का कोई लेनदेन किया है। सीओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि कि एसपी के निर्देश पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच के लिए साइबर सेल और सर्विलांस टीमों की मदद ली जा रही है। जल्द अवैध लेनदेन करने वाले का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed