फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Gram Pradhan will be able to apply for the award from one

Ambedkar Nagar News: पुरस्कार के लिए एक से आवेदन कर सकेंगे ग्राम प्रधान

Mon, 29 May 2023 09:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 09:22 PM IST
विज्ञापन
Gram Pradhan will be able to apply for the award from one
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत गांव में उत्कृष्ट काम करने वाले ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जिले के ग्राम प्रधान एक जून से हमारी पंचायत पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। जिलास्तरीय कमेटी व राज्यस्तरीय कमेटी के सर्वे के बाद सबसे बेहतर काम करने वाले ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत को योजना के तहत पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

2022-23 में ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट काम करने वाले ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत करने के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक जून से प्रारंभ होगी। मालूम हो कि ग्राम पंचायतों में बेहतर विकास कार्य कराने तथा ग्राम प्रधानों को प्रोत्साहित करने के लिए 20 सितंबर वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना की घोषणा की। योजना के तहत प्रत्येक जनपद की पांच-पांच बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाता है। चयनित ग्राम पंचायतों को प्रशस्तिपत्र के साथ ही अतिरिक्त राशि भी विकास के लिए उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन


899 ग्राम प्रधानों को दिए गए निर्देश
सभी 899 ग्राम पंचायत के प्रधानों को पत्र भेजकर निर्देशित किया गया है कि वे योजना के तहत एक जून से हमारी पंचायत पोर्टल पर सभी जानकारियां अपलोड कर दें। जिला व राज्यस्तरीय टीम के सत्यापन के बाद बेहतर काम करने वाली पांच ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। -अवनीश कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed