फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Gram Pradhan, his son and nephew were attacked and Rs 25,000 were looted

Ambedkar Nagar News: ग्राम प्रधान, बेटे और भतीजे पर हमलाकर 25 हजार रुपये लूटे

Tue, 28 Jan 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 28 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Gram Pradhan, his son and nephew were attacked and Rs 25,000 were looted
जलालपुर (कोतवाली)। थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों की न सिर्फ पिटाई की गई, बल्कि 25 हजार रुपये लूट लिए गए। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना पर पीड़ित पक्ष ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सोहगूपुर के ग्राम प्रधान अरविंद यादव के मुताबिक सोमवार रात वह अपने बेटे और भतीजे के साथ गांव स्थित ईंट भट्ठे पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग लाठी-डंडों और फरसे से लैस होकर आए और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें व उनके बेटे, भतीजे की पिटाई की, जिससे गंभीर चोटें आई हैं। हमलावरों ने जेब में रखे 25 हजार रुपये भी छीन लिए। शोरगुल पर भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक आए तो हमलावर भाग गए। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दीपक यादव, कृष्णदेव यादव, कपिल देव, जितेंद्र मौर्या व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed