फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Government works for everyone without discrimination

सरकार ने बिना भेदभाव सबके लिए किया कार्य

Tue, 16 Mar 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Government works for everyone without discrimination
अंबेडकरनगर के आलापुर में आयोजित चौपाल में होता विधायक अनीता कमल व पूर्व विधायक त्रिवेणीराम का स? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जहांगीरगंज। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को सीधे तौर पर मिल रहा है। सरकार निचले पायदान पर खड़े नागरिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। भाजपा की सरकार ने देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में काफी हद तक सफलता पाई है।
विज्ञापन

यह विचार आलापुर विधायक अनीता कमल ने मंगलवार को सुतहरपारा गांव में पार्टी की ओर से आयोजित चौपाल में व्यक्त किए। उन्होेंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सबके लिए कार्य किया है। उज्जवला योजना हो या फिर किसान सम्मान निधि। शौचालय, आवास, पेंशन, राशन व आयुष्मान कार्ड सभी योजनाओं का लाभ पात्रों को सुचारु रूप से दिया जा रहा है। प्रदेश व केंद्र सरकार ने बिना किसी बिचौलिए के माध्यम से सीधे पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक त्रिवेणीराम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की करनी व कथनी में कोई अंतर नहीं है। भाजपा जो कहती है, उसे पूरा भी करती है। सरकार की पारदर्शी नीति व सही दिशा में हो रहे विकास से जनता प्रभावित है। वरिष्ठ नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने भी केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताईं। इससे पहले पूर्व विधायक त्रिवेणीराम को भाजपा प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाए जाने पर ग्रामीणों ने 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय, विनोद तिवारी, अजय सिंह, कमल दुबे, सुनील द्विवेदी व जयप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed