फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Government withdraws unconditional agricultural law

कृषि कानून बगैर शर्त वापस ले सरकार

Tue, 02 Mar 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Government withdraws unconditional agricultural law
अंबेडकरनगर। कृषि कानूनों के विरोध समेत किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता मंगलवार को भी धरने पर डटे रहे। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि उनका संगठन किसानों को अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करता चला आ रहा है। आगे भी उनके हक की आवाज बुलंद करता रहेगा। कृषि कानूनों को सरकार को बगैर शर्त वापस लेना चाहिए। किसानों को यह कानून कतई स्वीकार नहीं है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया और समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो महापंचायत की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक लगातार किसानों के हक की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती आ रही है। अब जबकि कृषि कानून जैसे काले कानून को लेकर किसान मुश्किलों में हैं, तो ऐसे में संगठन इसे लेकर आंदोलनरत है। इस कृषि कानून से किसान पूरी तरह बंधुआ मजदूर बन जाएगा। खेतों में कड़ी मेहनत कर किसान फसल तैयार करेंगे, लेकिन उनकी उपज के मूल्य का निर्धारण पूंजीपतियों की ओर से किया जाएगा। इस कानून से न सिर्फ किसानों को नुकसान है, बल्कि आम नागरिकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में किसानों के हित को देखते हुए कृषि कानूनों को जल्द से जल्द वापस लिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि किसान खाद, बीज व सिंचाई के लिए परेशान हैं। नहरों व माइनरों में पानी न होने से किसान निजी नलकूप का सहारा ले रहे हैं। खेतों मेें खड़ी फसल को छुट्टा जानवर बर्बाद कर रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो महा पंचायत की जाएगी। इस मौके पर राधेश्याम, रामपलट, मंगतराम, शतींद्र, अंकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed