फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Government tube well is not working since last 15 years, money has to be spent for irrigation

Ambedkar Nagar News: 15 साल से सरकारी नलकूप खराब, सिंचाई के लिए खर्च करने पड़ रहे पैसे

Tue, 28 Jan 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 28 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Government tube well is not working since last 15 years, money has to be spent for irrigation
जलालपुर तहसील के दिनकरपुर गांव में झाड़ियोंं से ​घिरा नलकूप भवन।
अंबेडकरनगर। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा पाभीपुर के पुरवा दिनकरपुर में बीते 15 साल से सरकारी नलकूप खराब पड़ा है। नलकूप का भवन झाड़ियों से घिर गया है। ऐसे में यहां के किसान करीब 200 एकड़ खेती की सिंचाई निजी व किराए के संसाधनों से करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिले में पांच लाख से अधिक किसान खेती पर निर्भर हैं। इनकी सिंचाई के लिए हर 200 से अधिक सरकारी नलकूप संचालित हैं। इन नलकूपों का सही ढंग से संचालन न होने से आए दिन मोटर खराब हो जाती है। इसके चलते किसानों को मजबूरन निजी ट्यूबवेल से खेतों की सिंचाई करनी पड़ रही है। फसल की पैदावार का खर्च बढ़ने से मुनाफा घट रहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पाभीपुर राम आशीष यादव ने बताया कि बंद सरकारी नलकूप को ठीक कराने की जरूरत हैं। लंबे समय से यह खराब पड़ा है। ऐसे में सिंचाई के लिए निजी नलकूप ही सहारा हैं। सरकारी नलकूप सही करा दिया जाए तो कम खर्च में अच्छी पैदावार होने से उत्पादन में लाभ बढ़ जाएगा। कई बार अधिकारियोंं से शिकायत की, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाभीपुर निवासी भूप नारायण पांडेय ने बताया गांव में लगा सरकारी नलकूप की नालियां भी टूट चुकी हैं। कभी ये नलकूप किसानोंं की सिंचाई का साधन हुआ करता था, जो अब बदहाली का दंश झेल रहा है। बड़े किसानों के पास खुद के संसाधन है। लेकिन छोटे किसान अपनी फसल की सिंचाई निजी ट्यूबवेल से करने को मजबूर हैं।

दिनकरपुर निवासी पिंटू यादव ने बताया कि सरकारी नलकूप खराब होने से सिंचाई मेंं समस्या होती है। दूर दराज से पाइप के सहारे सिंचाई करना मजबूरी है। नलकूप विभाग से कई बार शिकायत भी की गई, इसके बाद भी इसे ठीक कराने की जहमत जिम्मेदार न हीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed