फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Got rid of the fog, cold remains

कोहरे से मिली निजात पर गलन बरकरार

Sat, 21 Jan 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 21 Jan 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Got rid of the fog, cold remains
अंबेडकरनगर में शनिवार को धूप निकलने के बाद स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

तीन दिन बाद शनिवार को घने कोहरे से निजात तो मिल गई लेकिन गलन भरी ठंड से लोग ठिठुरते रहे। बच्चे भी कांपते हुए स्कूल गए। धूप निकलने के बाद ही आम जन-जीवन सामान्य हो सका। कोहरा छंटने से किसानों के चेहरे पर भी राहत का भाव दिखा। दरअसल कोहरे के चलते  दलहनी व तिलहनी फसलों की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई थी।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह लोगों को गलनभरी ठंड का सामना जरूर करना पड़ा लेकिन घने कोहरे से निजात मिल गई। सुबह-सुबह बच्चे भी ठिठुरते हुए स्कूल गए। शुक्रवार सुबह भी कोहरा कुछ कम था लेकिन शनिवार को असर और कम रहा। इससे आम जनता के साथ ही किसानों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन


दरअसल कई दिनों से लगातार पड़ रहे कोहरे के चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। कोहरेे के चलते दलहनी व तिलहनी फसलों की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई थी। उनका कहना था कि यदि कोहरा लंबे समय तक पड़ता रहा तो फसलों में माहू समेत कई अन्य तरह के रोग लगना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच शनिवार को कोहरा छंटा दिखा तो किसानों ने चैन की सांस ली।  पछुआ हवा का असर ठंड पर जरूर दिखा। कोहरा न होने से आवागमन में कोई खास दिक्कत लोगों को नहीं हुई। दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को ठंड से भी निजात मिली। इससे आम दिनचर्या पटरी पर लौट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed