फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Got freedom from Mafia Raj, Ambedkar Nagar moved on the path of development

Ambedkar Nagar News: माफियाराज से मिली मुक्ति, विकास के पथ पर बढ़ा अंबेडकरनगर

Sat, 17 Aug 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 17 Aug 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Got freedom from Mafia Raj, Ambedkar Nagar moved on the path of development
कटेहरी में कार्यक्रम के दौरान छात्रा को टैबलेट वितरित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
अंबेडकरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आयोजित रोजगार मेले में कहा कि अंबेडकरनगर माफियाराज से मुक्त होकर अब विकास की तरफ बढ़ रहा है। जिले के लोगों ने माफियाराज व भ्रष्टाचार से मुक्ति का संकल्प ले लिया है। जिले की पहचान बदल रही है। अब यहां उद्योग लग रहे हैं। युवाओं को रोजगार मिल रहा है। आम लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

कटेहरी बाजार के देव इंद्रावती महाविद्यालय परिसर में लगे एक दिवसीय जिलास्तरीय युवा रोजगार एवं ऋण मेला व टैबलेट वितरण समारोह में सीएम ने कहा कि जन्माष्टमी आने वाली है। इस पर्व से पहले ही जिला दुष्प्रवृत्ति वाले लोगों से मुक्त हो चुका है। अब जो कुछ बचे होंगे वे भी कहीं लुढ़कते हुए मिल जाएंगे। सात वर्ष पहले माफिया के कारण जिले की पहचान समाप्त हो रही थी। अब हालात बदल गए हैं। उद्योग आ रहे हैं। विकास हो रहा है।अंबेडकरनगर अब कहीं से पीछे नहीं है। अयोध्या में हो रहे परिवर्तन का सीधा लाभ यहां मिलने वाला है। पूर्वांचल व गोरखपुर एक्सप्रेसवे का सीधा लाभ अंबेडकरनगर को मिल रहा। दो औद्योगिक गलियारे का निर्माण भी यहां होगा। इससे अन्य विकास तो होगा ही साथ में जिले के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि युवाओं को रोजगार व सम्मान देने के साथ ही कानून व्यवस्था दुरुस्त होने के चलते यूपी अब देश की अब दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। सात वर्ष पहले प्रदेश समूचे देश में ब्लैक स्पॉट माना जाता था। प्रदेश के बाहर जाने पर लोग माफियाओं का नजदीकी समझते थे, लेकिन अब प्रदेश का नाम आते ही सम्मान मिलने लगा है। यह बड़ा बदलाव इसलिए हुआ है क्योंकि पहले यहां गुंडागर्दी होती थी। अत्याचार था। अब कानून का राज है। यूपी ने अपना परसेप्शन बदला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने युवाओं से कहा कि राज्य सरकार उनके हितों को लेकर गंभीर है। उनके भविष्य से कोई खिलवाड़ नहीं होने पाएगा। नौकरियों व परीक्षा के नाम पर जो गड़बड़ी करेगा। उसकी संपत्ति जब्त कर गरीबों में बांट देंगे। सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी युवाओं के सपनों को पंख लगा रहे हैं। युवाओं का तेजी से भला हो रहा है। हमारी नीयत साफ है इसलिए परिणाम सामने है। अलग-अलग वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने का दावा करते हुए कहा कि हम बिना भेदभाव सबका विकास कर रहे हैं। यह प्रक्रिया सतत जारी रहेगी। सीएम ने बीते दिनों हुए इंवेस्टर्स समिट का जिक्र करते हुए कहा कि उससे 40 लाख करोड़ रुपये का निवेश यूपी के हिस्से आया था। इसका एक बड़ा लाभ यह हुआ कि प्रदेश के 1.35 करोड़ युवाओं को रोजगार की गारंटी मिली।
एमएलसी हरिओम पांडेय व भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। संगठन व स्थानीय लोगों की तरफ से यहां हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार जताया। इस मौके पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मत्स्य मंत्री संजय निषाद, प्राविधिक शिक्षा मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, डीएम अविनाश सिंह, एसपी डॉ. कौस्तुभ, पूर्व सांसद रितेश पांडेय, जिपं अध्यक्ष साधू वर्मा, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, भाजपा नेता अवधेश द्विवेदी, रमाशंकर सिंह, मिथिलेश त्रिपाठी, रजनीश सिंह, कपिलदेव वर्मा, विमलेंद्र प्रताप सिंह, संजू देवी, अनीता कमल, चंद्रप्रकाश वर्मा भी मौजूद रहे।
सीएम ने खुद ऑन किए टैबलेट
अंबेडकरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित होकर कई विद्यार्थी, उद्यमी तथा अन्य लोग काफी खुश नजर आए। सीएम ने मंच से 11 छात्र-छात्राओं को टैबलेट सौंपा। सीएम ने टैबलेट स्वयं खोलकर देने की शुरुआत की। उन्होंने एक टैबलेट को डिब्बे से निकाला। इसके बाद ऑन किया। दूसरे टैबलेट के साथ भी उन्होंने ऐसा ही किया। इसके बाद बाकी के टैबलेट ऑन कर सीएम को दिए गए, जिसका उन्होंने वितरण किया। सीएम ने कहा कि इन टैबलेट के अलावा पांच हजार से अधिक टैबलेट का वितरण यहां मौजूद मंत्री व अफसर युवाओं को करेंगे। सीएम ने स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से लेकर कई तरह के पात्रों, उद्यमियों, व्यापारियों व अन्य लोगों को सम्मानित किया तथा चेक आदि भी सौंपा। सीएम ने कहा कि यह बेहद सुखद है कि यहां छह हजार करोड़ रुपये से उद्योग लगाने के लिए लोग आगे आए हैं।
यूपी पर देश की निगाहें
अंबेडकरनगर। यूपी को पूरा देश व दुनिया नई आशा की नजर से देख रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कटेहरी में यह दावा करते हुए कहा कि सरकार सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश ने विकास से लेकर कानून व्यवस्था, रोजगार, महिला सम्मान आदि को लेकर जो कीर्तिमान स्थापित किए हैं उससे पूरा देश यूपी को नई आशा से देख रहा है। हम सभी को मिलकर और मजबूती से प्रयास करना है। बिना भेदभाव के डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। हम युवाओं व अन्य लोगों के उज्जवल भविष्य के लिए विकास की बुनियादी जरूरतें तैयार कर रहे हैं।
कटेहरी में बनेगा स्टेडियम
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कटेहरी में युवाओं के लिए स्टेडियम बनाया जाएगा। जिले के प्रभारी एवं खेलकूद मंत्री गिरीशचंद यादव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बताया है कि जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। अब इसका निर्माण कराया जाएगा। कहा कि युवा खेलेगा तो जीतेगा और जीतेगा तो प्रदेश का सम्मान बढ़ेगा। बीते दिनों खेलों में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले अलग-अलग खिलाड़ियों को एसडीएम, डिप्टी एसपी और नायब तहसीलदार बनाने की जानकारी देते हुए कहा कि युवाओं को खेलों में आगे ले जाने के लिए सरकार सभी तरह की मदद करेगी। उनका मनोबल बढ़ाने के साथ ही संसाधन भी मुहैया कराए जाएंगे।
मंच पर बुलाकर थपथपाई पीठ
सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने स्वागत भाषण दिया। उनके भाषण से सीएम खासे प्रभावित हुए। भाषण खत्म होते ही उन्हें अपनी तरफ आने का संकेत दिया। जिलाध्यक्ष यह नहीं देख पाए। इस पर बगल बैठे मंत्री संजय निषाद ने जिलाध्यक्ष को बताया। जिलाध्यक्ष सीधे सीएम तक पहुंचे जहां उन्होंने मुस्कराते हुए जिलाध्यक्ष की पीठ थपथपाई और अच्छे भाषण की तारीफ की।


लंच में लिया फीडबैक
सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाविद्यालय में ही लंच किया। इस दौरान उन्होंने जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के अलावा कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के कई नेताओं व जिला कमेटी के कई पदाधिकारियों के साथ भोजन किया और कटेहरी उपचुनाव को लेकर जरूरी फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article