{"_id":"5978dd7d4f1c1b20238b4793","slug":"got-angry-with-the-police-and-stopped-the-road-traffic","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से नाराज कांवरियों ने मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से नाराज कांवरियों ने मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन
अंबेडकरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
यातायात ठप
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाराज कांवरियों ने हंसवर पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए बुधवार को इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐनवां बाजार में मार्ग जाम कर दिया। कहा गया कि एक मामले में पुलिस ने मनमाने ढंग से केस दर्ज किया है, उसे वापस लिया जाए। चेतावनी दी गई कि जब तक दर्ज केस वापस नहीं लिया जाता, जाम जारी रहेगा।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही टांडा से एसडीएम व सीओ दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया कि संबंधित मामले में दोनों तरफ से सिर्फ एनसीआर दर्ज है। इसके बाद समझा-बुझाकर मामला शांत कराया, तब जाकर लगभग एक घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन
बुधवार सुबह अयोध्या से पवित्र जल लेकर लौटे कांवरिए बड़ी संख्या में ऐनवां चौराहे पर पहुंचे। यहां वे हंसवर पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए भड़क गए और प्रदर्शन करते हुए मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हंसवर थाना अन्तर्गत भगवानपुर एकडल्ला गांव निवासी रामअशीष ने कहा कि एक दिन पहले वे तथा उनका पुत्र अमित कांवरियों के जत्थे के साथ पवित्र जल लेने अयोध्या निकले थे।
इसी बीच विपक्षी रामसजीवन व अन्य ने उनके घर पर धावा बोल दिया और घर की महिलाओं शीला यादव, प्रेमा देवी, उर्मिला, परशुराम, सियाराम, राजाराम व श्यामदेव के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद विपक्षियों ने थाने पहुंचकर उल्टे उन पिता-पुत्र के अलावा परशुराम के विरुद्ध केस दर्ज करा दिया।
आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए घर की महिलाओं को थाने पर बैठा लिया और उनके साथ अभद्रता भी की। प्रदर्शन कर रहे कांवरियों ने कहा कि न सिर्फ एकतरफा दर्ज केस वापस लिया जाए, बल्कि विपक्षियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही हंसवर पुलिस के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए।
चेतावनी दी गई कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं होता, तब तक जाम समाप्त नहीं किया जाएगा। जाम की सूचना मिलते ही एसओ इब्राहिमपुर राजेश यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंसवर एसओ से फोन पर बात की और बताया कि दोनों तरफ से सिर्फ एनसीआर दर्ज है। किसी की गिरफ्तारी का कोई मामला नहीं है।
इसके बाद भी आक्रोशित कांवरिये उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। कुछ ही देर में टांडा से एसडीएम नरेंद्र सिंह व सीओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और कांवरियों से विस्तृत वार्ता की।
उन्हें मामले में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए जाम समाप्त कराया। इसके बाद लगभग एक घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका। इससे पहले किसी अनहोनी से निपटने के लिए आसपास के थानों की फोर्स भी मौके पर मंगा ली गई थी।