फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिनदहाड़े आईसीआईसीआई बैंक से 38 लाख रुपये की लूट, फायरिंग करते हुए भागे बदमाश

Tue, 27 Aug 2019 10:02 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बेडकरनगर Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 27 Aug 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
goons enter in bank fire some shots and runaway with cash just like movie style
आईसीआईसीआई - फोटो : amar ujala

चार सशस्त्र बदमाश मंगलवार को दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग करते हुए अंबेडकरनगर के टांडा नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक से करीब 38 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्रों समेत सीमावर्ती इलाकों में नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी गई, लेकिन बदमाशों को पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

goons enter in bank fire some shots and runaway with cash just like movie style
- फोटो : amar ujala

टांडा नगर के छज्जापुर में मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दो बाइकों से पहुंचे चार सशस्त्र बदमाशों ने बैंक के सामने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पलक झपकते दो बदमाश सीधे कैश काउंटर पर पहुंच गए।

goons enter in bank fire some shots and runaway with cash just like movie style
आईसीआईसीआई - फोटो : amar ujala

वहां असलहा दिखाकर कैशियर विनीत रघुवंशी से 38 लाख, 33 हजार, 300 रुपये लूट लिए। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने बैंक शाखा के अंदर भी फायरिंग की। इसके बाद दोनों बदमाश बाहर निकले और अन्य साथियों के साथ बाइक पर बैठकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। (मौके पर पहुंचे डीएम राकेश मिश्र व एसपी वीरेंद्र मिश्र।)

विज्ञापन
विज्ञापन
goons enter in bank fire some shots and runaway with cash just like movie style
आईसीआईसीआई - फोटो : amar ujala

कुछ स्थानीय नागरिकों ने हिम्मत जुटाते हुए भागते बदमाशों पर ईंट-पत्थर भी फेंका, लेकिन लगातार फायरिंग देख अपने कदम पीछे खींच लिए।

विज्ञापन
goons enter in bank fire some shots and runaway with cash just like movie style
आईसीआईसीआई - फोटो : amar ujala
गनीमत यह रही कि अंधाधुंध फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी। हालांकि, बैंक के अंदर व बाहर दीवारों पर गोलियों ने निशान देखे जा सकते हैं। (घटनास्थल पर जानकारी लेने पहुंचे डीआईजी रेंज अयोध्या।)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed