{"_id":"62701bb9247399013c06a548","slug":"gold-will-shine-on-akshaya-tritiya-market-ready-ambedkar-nagar-news-lko6288958112","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया पर बिखरेगी सोने की चमक, बाजार तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया पर बिखरेगी सोने की चमक, बाजार तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अक्षय तृतीया पर्व पर मंगलवार को बाजार में सोने की चमक बिखरेगी। इसका उल्लास पर्व से एक दिन पहले ही शहर में दिखा। इस मौके पर विशेष तौर से बाजारों में संचालित सराफा दुकानों को भी आकर्षक तरीके से सजा- संवार कर बिजली की रोशनी से जगमग किया गया है। पर्व के दिन रखे जाने वाले व्रत की तैयारियों को पूरा करने व पूजन सामग्री की खरीद को लेकर बाजारों में लोगों की भीड़ रही। इस मौके पर भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना के साथ सोना चांदी की खरीद को शुभ माना जाता है।
कोविड का प्रकोप थमने के कारण दो साल बाद बगैर किसी प्रतिबंध के अक्षय तृतीया पर्व को मनाने का मौका इस बार मिला है। इसके चलते ही उत्साही दुकानदारों ने खरीदारों को रिझाने के लिए सराफा बाजार को एक दिन पहले सोमवार को ही जगमग कर दिया। मंगलवार को मनाए जाने वाले अक्षर तृृतीया के पर्व पर आभूषण व सोना चांदी की खरीद को शुभ माना जाता है। खरीदारों को लुभाने के लिए सराफा दुकानों पर आभूषणों की खरीदारी के साथ विभिन्न प्रकार के आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
शहजादपुर के युवा सराफा व्यवसायी पीयूष सेठ ने कहा कि आकर्षक डिजाइन के आभूषण मंगाए गए हैं। उम्मीद है कि पर्व के दिन जमकर आभूषण की बिक्री होगी। अमरजीत सोनी ने कहा कि पर्व को देखते हुए सभी जरूरी तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गईं। इसके लिए विशेष तौर पर बनारस, राजकोट, कोलकाता समेत कई अन्य क्षेत्रों से सोने व चांदी के आभूषण मंगाए गए हैं। इसके अलावा टांडा, जलालपुर, भीटी, आलापुर समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी बाजार पर्व को लेकर सज गए।
विज्ञापन
जमकर की जाएगी खरीदारी
इंद्रलोक कॉलोनी निवासी सत्यवती द्विवेदी ने कहा कि पर्व के उल्लास में किसी भी प्रकार की कमीं न रहे, इसके लिए एक दिन पहले ही सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो वर्ष बाद बगैर किसी प्रतिबंध के पर्व मनाने का मौका मिल रहा है, तो ऐसे में पर्व के दिन खूब जमकर खरीदारी करेंगे। मीरानपुर की मीरा व रीना ने कहा कि पर्व के दिन व्रत रखेंगे। इसे देखते हुए व्रत से संबंधित सभी जरूरी खरीदारी एक दिन पहले ही पूरी कर ली गयी है।