फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   God Idol Broken

माहौल बिगाड़ने की कोशिश, धार्मिक स्थल में प्रतिमा क्षतिग्रस्त

Wed, 18 Dec 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
God Idol Broken
बसखारी। थाना क्षेत्र के रसूलपुर स्थित धार्मिक स्थल में प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। अफसरों के समझाने पर भी लोग नहीं माने। बाद में डीएम के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। फिर भी एहतियातन मौके पर पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

रसूलपुर स्थित धार्मिक स्थल पर बुधवार सुबह जल चढ़ाने के लिए कुछ लोग पहुंचे तो वहां प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही एसओ बसखारी दयाशंकर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर एएसपी अवनीश कुमार मिश्र, एसडीएम टांडा एमपी सिंह, सीओ सिटी धर्मेंद्र सचान कई थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने भी समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन लोग डीएम व एसपी को बुलाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

बाद में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम टांडा व एएसपी के साथ डीएम से मुलाकात की। डीएम ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित करवाने व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हो सका। एहतियातन मौके पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed