{"_id":"62a392c0abaa4617634382f4","slug":"girls-go-ahead-after-getting-technical-education-ambedkar-nagar-news-lko6346352157","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी शिक्षा हासिल कर आगे बढे़ं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी शिक्षा हासिल कर आगे बढे़ं बेटियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बालिकाओं को तकनीकी शिक्षा की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। मौजूदा समय में तकनीकी उपकरणों के संचालन व उसके बारे में जानकारी रखना जरूरी है। यदि कंप्यूटर व मोबाइल का ठीक ढंग से संचालन व इंटरनेट का सही उपयोग मालूम है तो घर बैठे ही जरूरी जानकारियां हासिल की जा सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि बेटियां तकनीकी शिक्षा हासिल कर आगे बढ़ें। कहा कि तकनीकी मदद से न सिर्फ हमारे जीवन से जुड़े काम आसान हो रहे हैं, बल्कि रोजगार के बेहतर अवसर भी हैं।
यह विचार शुक्रवार को जन विकास केंद्र भितरीडीह की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सचिव गायत्री ने प्रकट किए। कार्यक्रम में नौ गांवों से शामिल चैंपियन बालिकाओं को आधुनिक शिक्षा पर जोर देने का आह्वान किया। कहा कि उनकी जिम्मेदारी है कि वह न सिर्फ स्वयं तकनीकी शिक्षा पर जोर दें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कहा कि मौजूदा समय में कंप्यूटर व मोबाइल संचालन की जानकारी रखना बहुत जरूरी है।
इसके माध्यम से हमारे काम लगातार आसान होते जा रहे हैं। इन तकनीकी उपकरणों की मदद से हम घर बैठे न सिर्फ आसानी से सूचनाओं का आदान-प्रदान कर सकते हैं, बल्कि जरूरी जानकारियां भी एकत्रित कर सकते हैं। समता समावेश केंद्र के निर्देश पर संस्था से जुड़ी बालिकाओं को मोबाइल भी सौंपे गए। इस मौके पर जिन्नतुलनिशा, सोना देवी, धीरज, त्रिभुवन व मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।