फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Girl student killed in vehicle collision, six injured

वाहनों की टक्कर से छात्रा की मौत, छह घायल

Fri, 05 Feb 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Girl student killed in vehicle collision, six injured
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक छात्रा की मौत हो गई, वहीं छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के खरगूपुर गांव निवासी आफरीन (19) पुत्री नसीमुद्दीन शुक्रवार को कोचिंग पढ़ने जा रही थी। इसी बीच असगवां गांव के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने उसे भीटी सीएचसी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बसखारी थाना क्षेत्र के कौड़ाही गांव निवासी सरोजा देवी (35) पत्नी प्रमोद शुक्रवार को सुबह अपनी पुत्री वंशिका (34) के साथ घर के निकट सड़क पार कर रही थी। इसी बीच उधर से गुजर रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सम्मनपुर थाना अंतर्गत कटुई गांव निवासी अमर (15) पुत्र गुड्डू गुरुवार देर शाम साइकिल से बाजार जाते समय बाजार के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। टांडा कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी भोजपुर गांव निवासी रामानंद (50) पुत्र राममूर्ति देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए।

जहांगीरगंज थाना अंतर्गत हिजामपुर गांव निवासी रीता (25) पत्नी रमेश सुबह घर के निकट बाइक की टक्कर लगने की टक्कर लगने से घायल हो गई। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत कनकपट्टी दशमड़े गांव निवासी विवेक (18) पुत्र ज्योतिष सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed