{"_id":"60198e1b8ebc3e4d2b1db94c","slug":"girl-student-dies-in-truck-collision-ambedkar-nagar-news-lko5628751170","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। साइकिल से महाविद्यालय जा रही बीए तृतीय वर्ष की छात्रा को मंगलवार को सुबह बलया जगदीशपुर गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, अलग-अलग सड़क हादसों में चार व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
टांडा कोतवाली अंतर्गत पुंथर निवासी पूजा मौर्या (20) पुत्री मदनमोहन सुबह साइकिल से बरियावन स्थित एक महाविद्यालय में पढ़ने जा रही थी। वह बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। बताया जाता है कि जब वह बलाया जगदीशपुर गांव के निकट पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे मेें छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जलालपुर थाना अंतर्गत जलालपुर निवासी राजेंद्र कुमार (45) पुत्र राधेश्याम सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह अकबरपुर नगर के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रही पिकप ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। पड़ोसी जनपसी सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना अंतर्गत कमिया बहाउद्दीनपुर गांव निवासी रामयज्ञ (35) पुत्र धर्मराज व बनारसी (40) पुत्र रामसुमेर सोमवार देर शाम एक ही बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बेवाना बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोशाईगंज थाना अंतर्गत लालापुर गांव निवासी ललित (38) पुत्र रामआसरे सोमवार देर शाम बाइक से एनवां जाते समय बाजार के निकट ट्रक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।