फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Get the pit free soon national highway

जल्द गड्ढा मुक्त करवाएं राष्ट्रीय राजमार्ग

Thu, 23 Jun 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Get the pit free soon national highway
अंबेडकरनगर में इस तरह क्षतिग्रस्त हो गया है टांडा से रायबरेली को जाने वाला नेशनल हाईवे। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले से होकर गुजर रहे दो नेशनल हाईवे की बदहाली ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। अयोध्या से होकर अकबरपुर होते हुए मिर्जापुर तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग 10 किमी. तक तथा टांडा से होकर रायबरेली तक जाने वाले राजमार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढे हादसे का सबब बन गए हैं। दोनों नेशनल हाईवे की अविलंब मरम्मत तय कराने के लिए डीएम सैमुअल पॉल एन ने एनएचएआई अधिकारियों को कड़ा पत्र लिखा है। बीते दिनों अमर उजाला में प्रकाशित खबर का भी उल्लेख करते हुए डीएम ने लिखा कि सड़कों के खराब होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे के निर्माण से जहां जनपद में यात्रियों को काफी सुविधा मिली है, वहीं उनके समय से पहले ही क्षतिग्रस्त हो जाने का खामियाजा भी भुगतना पड़ रहा है। टांडा से अकबरपुर होते हुए रायबरेली तक जाने वाला नेशनल हाईवे जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति अंबेडकरनगर के महरुआ से लेकर सुल्तानपुर जनपद के कटका क्षेत्र तक है। यहां इस दूरी की सड़क पर सामान्य गति से भी चलना संभव नहीं रह गया है।
विज्ञापन

सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के अलावा कई जगह तारकोल व गिट्टी आदि के ऐसे ढेर बन गए हैं, जिससे अक्सर हादसे होते रहते हैं। महरुआ से अकबरपुर तथा अकबरपुर से टांडा तक की सड़क भी नेशनल हाईवे का अहसास नहीं कराती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सड़कों पर बने गड्ढों से होकर सुरक्षित गुजरना संभव नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे भी खराब हाल अयोध्या से अकबरपुर होकर जौनपुर व मिर्जापुर तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का है। यह सड़क जिला जेल के आगे से लगभग दस किमी. तक पूरी तरह उखड़ गई है। दो पहिया व चार पहिया वाहनों का चल पाना यहां संभव नहीं रह गया। वाहन लगातार खराब व दुर्घटनाग्रस्त हो रहे। बीते दिनों सांसद रितेश पांडेय के नेतृत्व में नागरिकों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन भी किया था।
इस बीच डीएम सैमुअल पॉल एन ने राष्ट्रीय राजमार्ग खंड वाराणसी के अधिशाषी अभियंता अरुण कुमार सिंह को अकबरपुर जौनपुर मार्ग तथा राजकीय राजमार्ग संख्या 232 के परियोजना निदेशक समर बहादुर सिंह को पत्र लिखकर टांडा से रायबरेली एनएच की अविलंब मरम्मत पर जोर दिया है। डीएम ने पत्र में अमर उजाला में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए कहा कि संबंधित खबर में जनसामान्य को आवागमन में हो रही असुविधा का उल्लेख किया गया है। डीएम ने लिखा कि पूर्व में भी पत्र भेजे गए थे। यह बताया गया था कि अविलंब सड़क की विधिवत मरम्मत की जाए। इसके बाद भी अब तक ऐसा न हो पाना खेदजनक है। जनहित में अविलंब सड़क की मरम्मत कराई जाए।

दिक्कतें दूर कराने की कोशिश
दोनों नेशनल हाईवे के हालात की जानकारी है। उसके क्षतिग्रस्त होने से जो दिक्कतें लोगों को हो रही हैं, उसे दूर कराने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही सार्थक नतीजे सामने आएंगे।
सैमुअल पदॉल एन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed