Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   get problems resolved quickly

समस्याओं का जल्द निस्तारण करवाएं

Tue, 26 Jul 2022 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
get problems resolved quickly
अंबेडकरनगर। अखिल भारतीय प्रधान संघ की अकबरपुर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को अकबरपुर विकास खंड में जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सुरक्षा के दृष्टिगत शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष मानसिंह ने कहा कि बगैर ग्राम प्रधान केे हस्ताक्षर व जानकारी के राशनकार्ड बना दिए जा रहे हैं। जो पात्र हैं, उनका नाम काट दिया जा रहा है, जबकि अपात्रों को राशनकार्ड का लाभ दिलाया जा रहा है। परिवार रजिस्टर में भी कुछ इसी प्रकार का कार्य किया जा रहा है। मांग करते हुए कहा कि बगैर ग्राम प्रधान के हस्ताक्षर के न तो परिवार रजिस्टर में नाम बढ़ाया जाए और न ही हटाया जाए।
विज्ञापन

मंगला प्रसाद सिंह, प्रीति श्रीवास्तव, नीरज वर्मा, पवनदीप सिंह, चंदन, फूलचंद्र, सरिता चौहान, उमेश ने कहा कि राज्यवित्त व 15वें वित्त के तहत जो राशि मिलती है, उसमें से ग्राम प्रधान समेत अन्य का मानदेय भुगतान करना पड़ता है। इससे संबंधित राशि से ग्राम पंचायत में विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। मानदेय भुगतान की व्यवस्था अलग से करनी चाहिए। कहा कि जल्द समस्याओं का निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed