फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Gayatri would arrested when BJP in power : Shah

भाजपा के सत्ता में आते ही गायत्री होंगे गिरफ्तार : शाह

Sun, 05 Mar 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 05 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gayatri would arrested when BJP in power : Shah
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि प्रदेश की सत्ता में भाजपा आई तो दुष्कर्म के आरोपी गायत्री प्रजापति को पाताल से भी खोजकर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। बढ़ते अपराधों के बीच एक तरफ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ‘काम बोलते हैं’ का दावा करते फिर रहे हैं, तो वहीं जनता यह नहीं समझ पा रही कि अफजल व मुख्तार अंसारी जैसे लोगों के साथ बसपा कैसे अपराध मुक्त सरकार देगी।

विज्ञापन


वह रविवार को आलापुर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी अनीता कमल के पक्ष में जहांगीरगंज के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में ऐसा माहौल बना रखा है कि दुष्कर्म पीड़िता को गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। मुख्यमंत्री गायत्री को सरेंडर करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस व सरकार का काम यह नहीं। गिरेबां पकड़कर आरोपी को जेल भेज देना चाहिए। कहा कि, गायत्री चाहे पाताल में भी क्यों न छिपे हों, प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के काम बोलने के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि अपराध के मामले में जरूर सबसे ज्यादा काम दिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा पर प्रहार करते हुए कहा कि अफजल व मुख्तार अंसारी जैसे लोग बसपा के साथ हैं, उन्हें साथ रखकर प्रदेश से गुंडाराज कैसे समाप्त किया जा सकेगा, यह लोग नहीं समझ पा रहे हैं। मुख्यमंत्री अच्छे दिन के बारे में बात करते फिर रहे हैं। उन्हें भी जनता को यह बताना चाहिए कि पांच साल सत्ता में रहने के बावजूद उन्होंने अच्छे दिन लाने के लिए क्यों नहीं कुछ किया।


कहा कि दो शहजादे वोट मांगते फिर रहे हैं लेकिन एक से मां परेेशान तो दूसरे से पिता परेशान। पूरा यूपी इन दोनों से परेशान है। सभा में सांसद जगदंबिका पाल, सांसद हरिओम पांडेय, सांसद शरद त्रिपाठी, नगर परिषद अध्यक्ष अकबरपुर चंद्रप्रकाश वर्मा, वरिष्ठ नेता मुकुट बिहारी वर्मा, जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed