फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Gangster with a reward of 25 thousand caught in an encounter

Ambedkar Nagar News: गैंगस्टर में वांछित 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 23 May 2026 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Gangster with a reward of 25 thousand caught in an encounter
पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अशोक। संवाद
अंबेडकरनगर/जहांगीरगंज। जहांगीरगंज क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चापड़, छूरा और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में एसओजी, स्वाट, सर्विलांस और जहांगीरगंज की संयुक्त टीम शुक्रवार रात क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। रात करीब 12:30 बजे बाइक सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन बदमाशों ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया गया जबकि दूसरे को पुलिस ने कांबिंग अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में घायल आरोपी ने अपना नाम अशोक लोना निवासी ग्राम हथिनाराज आलापुर बताया। पुलिस के मुताबिक वह गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार दूसरे आरोपी की पहचान मुकेश लोना निवासी ग्राम मसड़ा (बेला परसा) बसखारी के रूप में हुई। घायल अशोक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार अशोक लोना के खिलाफ आलापुर में गैंगस्टर एक्ट समेत गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय, एसआई रामबली यादव, मोहम्मद अमीन, योगेंद्र विक्रम सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed