{"_id":"5ff4a85f8ebc3e31460f9921","slug":"gangster-act-action-on-accused-of-murder-ambedkar-nagar-news-lko558338799","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान प्रतिनिधि व सेवानिवृत्त फौजी की हत्या में सात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान प्रतिनिधि व सेवानिवृत्त फौजी की हत्या में सात पर केस दर्ज
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि व उनके भाई की हत्या मामले में पुलिस ने बड़े भाई की तहरीर पर छह नामजद व एक अज्ञात समेत कुल सात लोगों के विरुद्ध हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की गई। हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आधा दर्जन से अधिक टीमों ने जिले के कई स्थानों समेत गैर जनपदों में छापा मारा। आधा दर्जन से अधिक परिवारीजनों व रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। चर्चा है कि पुलिस ने छापे के दौरान आरोपियों के घर पहुंचकर तोड़फोड़ भी की। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इसे मनगढ़ंत बताया है।
दोहरे हत्याकांड मामले में सोमवार देर शाम दिवंगत हुए अनिल व सुरेंद्र के बड़े भाई रवींद्र कुमार मिश्र ने राजेसुल्तानपुर थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। तहरीर में कहा गया कि भाई अनिल मिश्र की पत्नी किरन मिश्रा मल्लूपुर मजगवां की प्रधान थीं। पड़ोसी गांव बनकटा बुजुर्ग निवासी अमित सिंह पुत्र जगदंबा सिंह मल्लपूर मजगवां गांव से प्रधानी का चुनाव लड़ना चाहता था। इसके लिए वह वोटर लिस्ट में फर्जी ढंग से नाम बढ़ाने की साजिश कर रहा था। इसका विरोध हम लोगों ने किया, तो इस पर जगदंबा सिंह का परिवार हम लोगों से रंजिश रखने लगा। सोमवार को भाई अनिल व सुरेंद्र के साथ चचेरे भाई सुनील मिश्र, मनोज मिश्र, जसवंत मिश्र व करुणेश मिश्र निजी चार पहिया वाहन से आलापुर तहसील मुख्यालय गए थे। वापसी में अनिल वाहन चला रहे थे। जैसे ही वे सब राज इंटर कॉलेज के निकट पहुंचे, तो जगदंबा सिंह के अस्थायी निर्माण करकट के निकट अमित सिंह ने उनकी गाड़ी को हाथ दिखाकर रोक लिया।
जब तक अनिल गाड़ी रोकते, तब तक असलहों से लैस लोग वहां पहुंचे और अनिल को मारने की धमकी देने लगे। इसी दौरान अमित ने अनिल की कनपटी से सटाकर गोली मार दी। थाना अंतर्गत गोबडौर पकडिय़ापुर निवासी नागेंद्र पांडेय ने सुरेंद्र मिश्र को निशाने पर लेते हुए गोली मार दी। दोनों भूमि पर गिर पड़े।
विज्ञापन
उधर, सीओ जगदीशलाल ने बताया कि रवींद्र की तहरीर पर बनकटा निवासी अमित सिंह, जगदंबा सिंह, चंद्रशेखर उर्फ पप्पू सिंह, कठवतकोल निवासी भरत यादव, गोब्डोर पकड़ियापुर निवासी नागेंद्र पांडेय व बिजली पंडौली निवासी राजू पांडेय व एक अज्ञात के विरुद्ध हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया।