{"_id":"68289aa284c9b935ab0830f1","slug":"gangster-accused-of-cow-smuggling-arrested-sent-to-jail-ambedkar-nagar-news-c-13-1-knp1080-1208208-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: गोतस्करी का आरोपी गैंगस्टर गिरफ्तार, जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: गोतस्करी का आरोपी गैंगस्टर गिरफ्तार, जेल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दो माह पूर्व गेहूं के खेत में मिले गोवंश के कटे अवशेष के मामले में शनिवार को सम्मनपुर पुलिस ने सिकंदरपुर निवासी शाहबान उर्फ शेरखान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके खिलाफ गोवध अधिनियम, आर्म्स एक्ट समेत पांच केस दर्ज है। यह थाने का गैंगस्टर भी है।
सीओ देवेंद्र कुमार के मुताबिक सम्मनपुर के माउख निवासी ग्रामीण बीते दो मार्च की सुबह गेहूं के खेतों की तरफ जा रहे थे। रास्ते में चकमार्ग पर बने पुल के निकट खेत में गोवंश का कटे अवशेष पड़े मिले थे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गोवंश के अवशेष देख आक्रोशित हो गए थे। ग्राम प्रधान और पुलिस की मौजूदगी में पुलिस ने जेसीबी बुलाकर गड्ढा खोदकर अवशेष को दफना दिया था। प्रधान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ था।
विवेचना में शाहबान का नाम प्रकाश में आया था। कई दिनोंं से पुलिस उसकी तलाश में थी। शनिवार को मुखबिर ने सूचना दिया कि शाहबान जिले छोड़कर भागने की फिराक में है। पुलिस ने सिकंदरपुर बाजार में दबिश देकर दोपहर एक बजे के करीब दबोच लिया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि आरोपी को पहले कोर्ट और फिर वहां से जेल भेज दिया गया है।