{"_id":"6011aab48ebc3e52e8516452","slug":"gangotri-and-shikha-win-in-100-meters-race-ambedkar-nagar-news-lko56187573","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा दौड़ में गंगोत्री व शिखा को मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा दौड़ में गंगोत्री व शिखा को मिली जीत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन जनता इंटर कॉलेज महरुआ गांला में बुधवार को विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 100 मीटर फर्राटा में गंगोत्री व शिखा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 400 मीटर दौड़ में सौम्या सिंह ने जीत दर्ज की। बाद में शिविरार्थियों ने कॉलेज में ही स्वच्छता अभियान चलाया।
जनता इंटर कॉलेज महरुआ गोला में बुधवार को शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य योगेंद्र प्रसाद यादव ने शिविरार्थियों से आह्वान किया कि इस प्रकार के शिविर में भागीदारी करने से समाज व देश सेवा की भावना मजबूत होती है। ऐसे में इस प्रकार के शिविर में मिलने वाली जानकारियों को सिर्फ अपने अंदर उतारें, बल्कि दूसरों को भी जानकारियां दें। कार्यक्रमाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शिविर के तीसरे दिन विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
इसमें 100 मीटर दौड़ में गंगोत्री व शिखा सिंह ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नेहा सिंह को दूसरा व श्रेया सिंह को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 200 मीटर दौड़ में सौम्या सिंह को प्रथम, शिखा सिंह को द्वितीय, जबकि श्रेया सिंह को प्राप्त हुआ। 400 मीटर दौड़ में सौम्या सिंह ने बाजी मारी। नंदनी यादव व संध्या सिंह को दूसरे व तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। इस दौरान विजय कुमार पाण्डेय, अभिषेक सिंह, जयप्रकाश, महाबल, ओमप्रकाश, राजकुंमार, अशोक कुमार, पंकज सिंह, रामलखन दुबे, सुरेश कुमार पाल, रीमा गुप्ता व रेनू यादव व पंकज आदि मौजूद रहे।