फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Gang rape of Dalit woman, case against three

Ambedkar Nagar News: दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन पर केस

Thu, 18 Jul 2024 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Gang rape of Dalit woman, case against three
अंबेडकरनगर। दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता की तहरीर पर तीन के खिलाफ एससी-एसटी, सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताते चलें कि जलालपुर कस्बे की रहने वाली महिला के मुताबिक 15 जुलाई की शाम लगभग पांच बजे वाजिदपुर डडवा का पवन यादव, शिवम कॉलोनी का सोनू सोनकर और सत्ती वाजिदपुर का विपुल यादव उनके पास आए। आरोपियों के पास दो बाइक थीं। वे महिला को बाइक से सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर मेलहिया बाग में ले गए। वहां तीनों युवकों ने उनके साथ दुष्कर्म किया और रात आठ बजे जलालपुर रोड पर पीपरपुर गांव में कोल्ड स्टोर के पास छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

आरोप के अनुसार जाने से पहले तीनों युवकों ने महिला को धमकाया कि किसी से भी दुष्कर्म की बात बताई तो जान से मार डालेंगे। देर रात पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार के लोगों को आपबीती बताई। बुधवार को जलालपुर कोतवाली में तहरीर दी गई थी। जिसका केस बृहस्पतिवार को दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पवन यादव, विपुल यादव, सोनू सोनकर के खिलाफ एससी-एसटी, सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed