Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Gang rape case against councilor and colleague

Ambedkar Nagar News: सभासद और साथी पर सामूहिक दुष्कर्म का केस

Sun, 02 Mar 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 02 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Gang rape case against councilor and colleague
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र टांडा की एक युवती ने शनिवार को नगर पालिका टांडा के सभासद व उसके साथी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। साथ ही वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने व गर्भवती होने पर जानमाल की धमकी दी थी। मामले में पुलिस ने सभासद और उसके दोस्त के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

टांडा कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके घर के पड़ोस में सभासद मन्नू कन्नौजिया रहते हैं। मन्नू कन्नौजिया के घर से एक बल्ब जलाने के लिए बिजली का तार लगाया है। लगभग छह माह पहले विश्वकर्मा पूजा के दिन वह रात में लाइट न होने पर मन्नू के घर तार देखने गई थी, जहां मन्नू अपने साथी सतीश कनौजिया निवासी मोहल्ला छज्जापुर दक्षिण के साथ शराब पी रहा था। आरोप है कि दोनों ने उसे घर में खींच लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही इसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो दिखाकर युवती को ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि वह पांच माह के गर्भ से है। इसकी जानकारी दी तो दोनों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मुंह बंद रखने के लिए कहा।
विज्ञापन

तहरीर मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने सभासद व उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। देर रात मामले में दोनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच चल रही है। आरोपियों को जल्द जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed