फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Gang-rape by kidnapping a teenager going with her lover

Ambedkar Nagar News: प्रेमी संग जा रही किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 22 May 2023 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Gang-rape by kidnapping a teenager going with her lover
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। ईंट-भट्ठे से प्रेमी के साथ फरार हुई किशोरी को दो व्यक्तियों ने रास्ते से अगवा कर लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। प्रेमी की पिटाई कर घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सम्मनपुर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र सम्मनपुर के एक ईंट भट्ठे पर काम कर रही झारखंड निवासी एक किशोरी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह साथ काम कर रहे झारखंड निवासी मिथुन नाम के एक युवक से प्रेम करती है। लेकिन उन दोनों के परिवार के लोग शादी के लिए राजी नहीं हो रहे थे। इसके चलते वह दोनों सोमवार शाम को बगैर किसी को कुछ बताए वहां से निकल पड़े। रात हो जाने के चलते वह दोनों पलई कल्यानपुर पेट्रोलपंप के पास खड़े थे। किसी भट्ठे पर काम के लिए जाने को सोच रहे थे तभी एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और पूछा कहां जा रहे हो। काम की तलाश बताई तो उन लोगों ने एक भट्ठे पर काम दिलाने के बहाने अपनी बाइक पर बिठा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद जगदीशपुर नोखा की तरफ ले गए। सुनसान स्थान पर बाइक रोक दी। गाली-गलौज करते हुए मिथुन व उसकी की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रास्ते से आ रही एक बाइक को देख दोनों आरोपी भाग गए। किसी तरह उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed