फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Gang of diesel thieves escaped by dodging the police

पुलिस को चकमा देकर भाग निकला डीजल चोरों का गैंग

Sat, 09 Jul 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Gang of diesel thieves escaped by dodging the police
अंबेडकरनगर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रकों व भारी वाहनों के टैंक से डीजल चोरी करने में सक्रिय गैंग पुलिस व गश्ती दल के हत्थे लगने से बच निकला। बीते शुक्रवार की देर रात यूपीडा के एक गश्ती दल ने पुलिस की डायल 112 टीम के साथ मिलकर डीजल चोरी में सक्रिय जीप सवार बदमाशों का पीछा किया।
विज्ञापन

अमेठी जनपद सीमा में किमी. 57 के निकट बदमाश पीछा कर रही पुलिस टीम को गच्चा देकर वाहन छोड़ कर भाग निकले। मौके से पुलिस सिर्फ चोरी में इस्तेमाल होने वाली बोलेरो और उसमें मौजूद तीन ड्रम में रखा 120 लीटर डीजल व चोरी के उपकरण ही बरामद कर पायी। इस दौरान पुलिस से बचने के लिए भाग रहे बदमाशों ने गश्ती दल पर फायरिंग भी की। अमेठी पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर इसमें शामिल तीन बदमाशों की धरपकड़ को कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बीते दिनों पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर वाहनों के टैंक से से डीजल चोरी करने में सक्रिय गैंग का खुलासा किया था। इसके बाद से ही यूपीडा का गश्ती दल व संबंधित जिलों की पुलिस सक्रिय गैंग की धरपकड़ में सक्रियता से जुट गयी थी। डीजल चोरों का सक्रिय गैंग अंबेडकरनगर से लेकर सुल्तानपुर और अमेठी होते हुए बाराबंकी जनपद में आने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रात में सड़क किनारे खड़े होने वाले भारी वाहनों से डीजल की चोरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात यूपीडा के गश्ती दल ने संदिग्ध जीप का पीछा किया तो वाहन सवार बदमाश भागने लगे। इसकी सूचना दूसरे गश्ती दल के साथ ही डायल 112 की टीम को देने के साथ धरपकड़ को घेराबंदी शुरू की गयी। अमेठी जनपद सीमा में किमी 57 के निकट जीप सवार बदमाश खुद को घिरता देखकर वाहन छोड़ कर भाग निकले। गश्ती दल में शामिल लोगों का कहना है कि भाग रहे बदमाशों ने पीछा करने पर फायरिंग करने के साथ ही पेट्रोलिंग कार को भी टक्कर मार क्षतिग्रस्त कर दिया।

एक दर्जन ट्रक हुए थे शिकार
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सशस्त्र बदमाशों द्वारा ट्रकों और ट्रेलरों से डीजल चोरी व लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग के निशाने पर अब तक जिले के एक दर्जन से अधिक ट्रक ड्राइवर व सहायक आ चुके थे। इनमें से दो दो ट्रकों के मालिक अकबरपुर और टांडा निवासी थे। इनके वाहनों से साढ़े पांच सौ से लेकर छह सौ लीटर तक डीजल चोरी किया गया। डीजल चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं ने ट्रक मालिकों की चिंता बढ़ा दी थी। डीजल चोरी के खुलासे के बाद गश्ती दल व पुलिस की बढ़ी सक्रियता पर ट्रक आपरेटरों व चालकों के साथ ही ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक सिंह ने अमर उजाला को धन्यवाद भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed