{"_id":"5fa43c3c8ebc3e9b9e6c6d26","slug":"fund-released-ambedkar-nagar-news-lko5488016156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 922 ग्राम पंचायतों के विकास के लिए पहुंची पांच करोड़ रुपये की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 922 ग्राम पंचायतों के विकास के लिए पहुंची पांच करोड़ रुपये की धनराशि
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए जिले में राज्य वित्त योजना के तहत करीब 5 करोड़ रुपए की धनराशि पहुंच गई है। इससे ग्राम पंचायतों में नाली, सड़क, खड़ंजा, पंचायत भवन के अलावा परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प कराया जाएगा। शासन से धनराशि आने के बाद पंचायतीराज विभाग ने विकास कार्यों को गति देने के लिए पंचायतों को निर्देशित किया है। कहा गया कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्य कराया जाए। यदि लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। धनाभाव के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन सहित अन्य विकास कार्यों प्रभावित हो रहे थे। धनराशि पहुंचने के बाद अब ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में तेजी आएगी।
बताते चलें कि जिले में कोरोना संक्रमण के बीच धनाभाव के चलते कई विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। इस बीच शासन ने जिले की 922 ग्राम पंचायतों के लिए 4 करोड़ 83 लाख रुपए की धनराशि भेज दी है। इस धनराशि से ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन, खड़ंजा, जल निकासी के लिए नाली, परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प सहित अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता से कराया जाएगा। जिला पंचायतराज कार्यालय ने धनराशि मुहैया होने के बाद ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने की तैयारी तेज कर दी है। ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया है कि अविलंब रुके हुए विकास कार्यों को पूरा किया जाए।
जिला परियोजना प्रबंधक संजित पटेल ने बताया कि सभी 922 ग्राम पंचायतों को विकास कार्य कराने के लिए 4 करोड़ 83 लाख रुपए प्राप्त हुआ। इस धनराशि से ग्राम पंचायतों में कई विकास कार्यों में तेजी लायी जाएगी। धनराशि खाते में पहुंचने के बाद ग्राम प्रधानों ने खुशी का इजहार किया है। ग्राम प्रधान अरुण वर्मा, अनिल कुमार, विनोद वर्मा व अमिताभ यादव सहित अन्य ग्राम प्रधानों ने कहा कि धनराशि न होने के चलते ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो रहा था। धनराशि मिलने से अब विकास कार्यों में तेजी आएगी।
विज्ञापन
शासन से सभी ग्राम पंचायतों के खाते में 4 करोड़ 83 लाख रुपए धनराशि पहुंच गई है। सभी ग्राम पंचायतों को निर्देश दिया गया है कि वह विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराएं। अधिकारियों की टीम भेजकर इसकी जांच भी करायी जाएगी।
शेषदेव पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी