फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   From bullion to vehicle market shines on Dhanteras

Ambedkar Nagar News: धनतेरस पर खूब चमका सराफा से लेकर वाहन बाजार

Wed, 30 Oct 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 30 Oct 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
From bullion to vehicle market shines on Dhanteras
बर्तन की दुकानों पर जुटी खरीदारों की भीड़। 
अंबेडकरनगर। धनतेरस पर्व पर मंगलवार को बाजारों में जमकर धन वर्षा हुई। सराफा बाजार जहां सोने व चांदी की चमक से रोशन हो उठे तो वहीं बर्तन के अलावा बाइक व कार के शोरूम पर पूरे दिन भीड़ जमा रही। कपड़ा, लाई चना, मिठाई व चीनी के खिलौने वाली मिठाई की भी लोगों ने खूब खरीदारी की। इससे सभी बाजारों में देर शाम तक रौनक बनी रही।
विज्ञापन

धनतेरस पर मंगलवार सुबह से ही अलग-अलग किस्म की दुकानों पर उत्साह का माहौल था। ऐसा इसलिए क्योंकि सामान्य दिनों की अपेक्षा सामानों की खरीदारी के लिए लोगों का बाजारों में पहुंचने का सिलसिला काफी पहले ही शुरू हो गया। जैसे-जैसे समय बीतता गया बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी। अकबरपुर नगर के शहजादपुर बाजार में स्थानीय ग्राहकों के अलावा आसपास के क्षेत्र से भी खरीदारी के लिए लोग पहुंचे। इसमें महिलाओं की संख्या काफी अधिक रही। कपड़ा हो या बर्तन, सराफा हो या इलेक्ट्रॉनिक ऐसी सभी दुकानों पर खरीदारों के पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक दिखा।
विज्ञापन

दाम आसमान पर, उल्लास उससे भी ज्यादा
सोने चांदी के दाम आसमान छूने के बाद भी ग्राहकों के उत्साह में ज्यादा असर नहीं दिखा। अकबरपुर नगर के शहजादपुर स्थित अमरदीप आभूषण केंद्र के विकास सेठ ने बताया कि नई डिजाइन वाले सोने के आभूषण की मांग अधिक रही। सराफा व्यावसाई भूपेंद्र सेठ ने बताया कि दाम में उछाल के चलते हल्के आभूषण महिलाओं की पहली पसंद रही। वरिष्ठ सराफा व्यावसाई सुरेश सेठ ने बताया कि चांदी के सिक्के की जहां लोगों ने खरीदारी पर जोर दिया तो वहीं भारी जेवरात की ज्यादा बिक्री नहीं हुई। हालांकि दाम बढ़ने का ज्यादा असर दिखाई नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में रही बर्तन की खनक
अकबरपुर नगर के शहजादपुर स्थित बर्तन के दुकानदार सुरेश गुप्ता ने कहा कि एल्युमीनियम के बर्तन की मांग अधिक रही। डिनर सेट व भगोने का सेट जहां लोगों ने खूब खरीदा तो वहीं बाल्टी की भी खरीदारी हुई। बर्तन कारोबारी फूलचंद्र अग्रहरि ने बताया कि विगत वर्ष की तुलना में एल्युमीनियम के बर्तन की अधिक बिक्री हुई है, जबकि तांबे की बिक्री में कुछ कमी आई है। शहजादपुर के अशोक कसौंधन ने बताया कि इस बार छोटे बर्तन की बिक्री का चलन अधिक रहा। बड़े बर्तन की मांग विगत वर्ष की तुलना में कुछ कम रही।
सड़क पर दौड़ीं नई कार व बाइक
अकबरपुर नगर के पहितीपुर रोड स्थित जावा मयूर मोटर्स के मालिक जयराम संगवानी ने बताया कि 17 बाइक की बिक्री मंगलवार को हुई। ग्राहकों को अलग-अलग बाइक पर 30 हजार रुपये तक का डिस्काउंट कैश लेने पर दिया गया। वैसे कुल 25 बाइक की बुकिंग हुई है। टांडा रोड स्थित केएस ऑटो सेल्स के सेल्समैन अरविंद यादव ने बताया कि 173 बाइक की बिक्री मंगलवार को हुई। लगभग दो सौ बाइक की बुकिंग है। बुधवार को भी बाइक की बिक्री होगी। अयोध्या मार्ग स्थित होंडा एजेंसी के मालिक प्रदीप पांडेय ने बताया कि लगभग दो सौ बाइक की बिक्री हुई है। लगभग साढ़े तीन सौ बाइक की बुकिंग है। अयोध्या मार्ग स्थित गीता हुंडई एजेंसी के सेल्समैन किशन विश्वकर्मा ने बताया कि 26 कार की बुकिंग थी। 18 कार की बिक्री मंगलवार को हुई। बुधवार को भी बिक्री होने की उम्मीद है।
खूब बिकीं लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां
अकबरपुर नगर से लेकर जिले के अलग अलग क्षेत्रों में स्थित लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की भी लोगों ने बढ़ चढ़कर खरीदारी की। अयोध्या मार्ग पर मूर्ति की दुकान करने वाले झुग्गीलाल ने बताया कि लक्ष्मी गणेश की एकसाथ वाली मूर्ति की मांग अधिक रही। सौ रुपये से 1500 रुपये तक की मूर्ति की बिक्री की गई। शहजादपुर के दुकानदार अरविंद कुमार ने बताया कि विगत वर्ष की तुलना में इस बार मूर्तियों की अधिक बिक्री हुई है। बुधवार को भी बिक्री में और तेज होने की उम्मीद है। जलालपुर नगर में मूर्ति की दुकान करने वाले संदीप कुमार ने कहा कि लक्ष्मी व गणेश की एकसाथ व अलग-अलग मूर्तियों की भी खूब बिक्री हुई।
लाई, चना व चूरा की रही धूम
लाई, चना व चूरा का बाजार भी खरीदारों से गुलजार रहा। अकबरपुर नगर के मीरानपुर में दुकान करने वाले रामजी ने बताया कि धनतेरस पर्व के मौके पर बिक्री तो हुई ही है, लेकिन दीपावली के दिन इसमें और भी वृद्धि होगी। शहजादपुर चौक स्थित दुकानदार अच्छेलाल ने कहा कि लाई चना व चूरा के साथ-साथ चीनी से बनी मिठाई व खिलौनों की भी धूम रही। डेढ़ सौ रुपये प्रति किग्रा की दर से बिक रहे मिठाई व खिलौने की लोगों ने बढ़-चढ़कर खरीदारी की।
इलेक्ट्रॉनिक सामानों की हुई बिक्री
इलेक्ट्रॉनिक बाजार भी खरीदारों से गुलजार रहे। एलईडी, फ्रिज, वाशिंग मशीन के अलावा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बढ़ चढ़कर खरीदारी हुई। शहजादपुर नई सड़क स्थित सागर इलेक्ट्रॉनिक के मालिक शफीक अहमद ने बताया कि विगत वर्ष की तुलना में इस बार इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बिक्री अ धिक हुई है। छह फ्रिज, पांच वॉशिंग मशीन, के अलावा अन्य सामान भी बिके। पीयूष बंका ने बताया कि फ्रिज, वॉशिंग मशीन, ओवन, प्रेस, घर घर घंटी की बिक्री अधिक हुई। इस बार बेहतर बिक्री हुई है।

मिठाई की दुकानों पर रही भीड़
अयोध्या मार्ग स्थित जायसवाल मिष्ठान के बलवीर जायसवाल ने बताया कि जिस प्रकार से मिठाई की बिक्री मंगलवार को हुई है, उसे देखते हुए पूरी उम्मीद है कि दीपावली के दिन काफी अधिक बिक्री होगी। बताया कि मिठाई पांच सौ रुपये प्रति किग्रा से ढाई हजार रुपये प्रति किग्रा बिक रही है। जलालपुर के रामजीत साहू ने बताया कि विगत वर्ष की तुलना में इस बार मिठाई की बिक्री में वृद्धि हुई है।

बर्तन की दुकानों पर जुटी खरीदारों की भीड़। 

बर्तन की दुकानों पर जुटी खरीदारों की भीड़। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed