{"_id":"57a61be04f1c1b7d112b8bcd","slug":"four-villagers-bitten-by-snake-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ग्रामीणों को सांप ने डसा, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ग्रामीणों को सांप ने डसा, भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 06 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
सांप
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर है। थाना क्षेत्र महरुआ अंतर्गत कटौना निवासिनी कुसुम (23) पत्नी दयाराम शनिवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, बेवाना थाना अंतर्गत इतरौला गांव निवासी अमरावती (52) पत्नी जगदंबा को शनिवार सुबह खेत जाने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत अरियाबाजार निवासिनी सुमन (20) पुत्री रामबिलास को शनिवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत मुस्लिमपट्टी निवासी ओमप्रकाश की पांच वर्षीय पुत्री लवली को शनिवार सुबह घर के बाहर खेलने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन