{"_id":"57d44d724f1c1bbb613183dd","slug":"four-person-s-condition-deteriorates-from-high-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बुखार से चार की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बुखार से चार की हालत बिगड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 10 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में शनिवार को भर्ती बुखार से पीड़ित किशोर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोग तेज बुखार की चपेट में आ गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। गौरतलब है कि जिले में संक्रामक रोगों का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जब तेज बुखार से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल में भर्ती न होता हो।
विज्ञापन
शनिवार को चार लोग तेज बुखार से पीड़ित होकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। आजमगढ़ जनपद के अंडौरा पवई गांव निवासी आरपी यादव का 14 वर्षीय पुत्र संदीप शुक्रवार देर रात तेज बुखार की चपेट में आ गया। उसे पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत बनगांव निवासिनी निशा (21) पुत्री नरायन को शुक्रवार देर शाम तेज बुखार चढ़ गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कशेरुआ गांव निवासिनी महिमा (16) पुत्री अरविंद को बुखार से पीड़ित होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, आलापुर थाना अंतर्गत आमडीह गांव निवासिनी मोनिका (14) पुत्री उदयराज शनिवार सुबह तेज बुखार की चपेट में आ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।