{"_id":"57794e974f1c1b6c697f9eba","slug":"four-people-injured-in-different-accidents-one-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में चार घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में चार घायल, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना में घायल महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र भीटी अंतर्गत हरीपुर निवासी फूलकुमार (50) पुत्र संतराम शनिवार देर शाम बाइक से भीटी बाजार से गांव जाते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे सीएचसी भीटी ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, टांडा थाना अंतर्गत सुलेमपुर गांव निवासिनी मालती देवी (40) पत्नी लालबहादुर शनिवार देर शाम कश्मीरिया चौराहा के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन
उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, महरुआ थाना अंतर्गत महरुआ निवासी दिनेश (25) पुत्र प्रहलाद व करिया (26) पुत्र गयादीन एक ही बाइक से महरुआ बाजार जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।