{"_id":"5884fc784f1c1b1a6eefef22","slug":"four-people-injured-in-accidents-one-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना क्षेत्र के नरियांव गांव निवासी अनुराग (25) पुत्र गंगाराम शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अकबरपुर थाना क्षेत्र के औलियापुर गांव निवासी सूरज (26) पुत्र बच्चाराम रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय पुराने तहसील तिराहा के निकट बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
टांडा थाना क्षेत्र के कश्मीरिया गांव निवासी कृष्णचंद्र (40) पुत्र रमाशंकर रविवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकप की टक्कर से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र के शहजादपुर निवासी हीरालाल (50) पुत्र जयचंद रविवार सुबह बाइक से जिला अस्पताल जाते समय बस स्टेशन के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।