फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four people, including the block chief's representative, were accused of grabbing land on the pretext of providing jobs.

Ambedkar Nagar News: नौकरी के बहाने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समेत चार पर जमीन हड़पने का आरोप

Sat, 21 Feb 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 21 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Four people, including the block chief's representative, were accused of grabbing land on the pretext of providing jobs.
बसखारी (अंबेडकरनगर)। हंसवर क्षेत्र के चौबेपुर गांव में एक दिव्यांग युवक को नौकरी दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने और जमीन की जबरन रजिस्ट्री कराने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस प्रकरण में बसखारी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्णचंद्र सिंह पर साजिश में शामिल होने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित शशांक चतुर्वेदी ने आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


चौबेपुर निवासी शशांक चतुर्वेदी का आरोप है कि गांव के मानस चौबे, सिद्धार्थ उपाध्याय, नीरज तिवारी निवासी बढ़ियानी कला, बसखारी और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्णचंद्र सिंह उर्फ केसी सिंह निवासी उमराव भीटी ने मिलकर उन्हें नौकरी दिलाने का लालच दिया। करीब तीन महीने तक उन्हें बहलाया-फुसलाया गया। पीड़ित के अनुसार, 6 से 10 जनवरी के बीच प्रवीण कुमार पांडेय और अविनाश पांडेय की ओर से उसके खाते में 1.20 लाख रुपये भेजे गए, जिसे एक घंटे के भीतर कृष्णचंद्र सिंह के खाते में ट्रांसफर करा लिया गया। इसके बाद, 13 जनवरी को आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़ित को एक अज्ञात वाहन से टांडा रजिस्ट्री कार्यालय ले जाकर नशीली गोली खिलाई। पीड़ित के भाई मयंक चतुर्वेदी को इसकी जानकारी मिलने पर गांव के लोग रजिस्ट्री कार्यालय पहुंच गए। विरोध होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

शशांक का कहना है कि उसे नौकरी के नाम पर एग्रीमेंट का झांसा दिया गया था और जमीन की रजिस्ट्री कराने का प्रयास किया जा रहा था। वहीं, दूसरी ओर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्णचंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने 1.20 लाख रुपये उधार दिए थे और पैसा वापस न करना पड़े, इसी मंशा से उन पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक अभिनीष सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed