फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four people from the same family beaten

एक ही परिवार के चार लोगों को पीटा

Sun, 22 Nov 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Four people from the same family beaten
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत कटरिया सम्मनपुर गांव में रविवार सुबह भूमि विवाद में एकजुट लोगों ने लाठी-डंडों से एक वृद्ध की पिटाई कर दी। गुहार पर उसे बचाने के लिए पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों की भी पिटाई कर दी गई। मारपीट में धारदार हथियार का भी प्रयोग किया गया। इसमें एक पक्ष के चार लोगों को चोटें आईं। बाद में पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए एक को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव निवासी रामजीत व एक अन्य के बीच एक भूखंड को लेकर विवाद चला आ रहा है। रामजीत के अनुसार संबंधित भूखंड उसका पुश्तैनी है। वह संबंधित भूमि पर पशुशाला का निर्माण करा रहा था। रामजीत ने कहा कि रविवार को भी निर्माण करा रहा था कि इसी बीच विपक्षी लाठी-डंडे से लैस होकर मौके पर पहुंचे और अभद्रता करते हुए रामजीत (60) पुत्र रामपियारे की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गुहार पर उसे बचाने के लिए पहुंची पत्नी निर्मला देवी (58), पुत्री महिमा (24) व पुत्र अमरेश (32) की भी पिटाई कर दी। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। आरोप है कि मारपीट में धारदार हथियार का भी प्रयोग किया गया। चीखपुकार पर जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में सभी को गंभीर चोटें आईं। बाद में पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रामजीत को लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed