फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   four people beaten by evils

दबंगों ने चार लोगों को पीटा

Thu, 27 Aug 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Thu, 27 Aug 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन

बाद में घायलों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


संजरपुर गांव का चयन लोहिया समग्र गांव योजना के तहत हुआ है। ग्राम पंचायत में निर्मल भारत अभियान योजना के तहत बीते कुछ दिनों से शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है। शौचालयों में लगने के लिए आए दरवाजों को ग्राम प्रधान ने गांव की उर्मिला देवी के घर रखवा दिया था। बताया जाता है कि गुरुवार सुबह ग्राम प्रधान की देखरेख में दरवाजों का वितरण किया जा रहा था।
विज्ञापन


उर्मिला के मुताबिक ग्राम प्रधान ने उन्हीं पात्रों को दरवाजा ले जाने के लिए कहा, जिनके शौचालय का निर्माण पूर्ण हो चुका था। आरोप है कि कुछ ऐसे लोग भी दरवाजा ले जाने लगे, जिनके शौचालय का निर्माण आधा अधूरा था। इसका जब उर्मिला ने विरोध किया, तो एकजुट हुए लोगों ने उसके साथ अभद्रता की, फिर लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला खुद को बचाने का प्रयास करते हुए घर में घुस गई, तो हमलावर उसके घर में घुस गए और वहां भी उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसे बचाने के लिए आए परिवारीजनों को भी लाठी डंडों से पीट दिया। मारपीट में उर्मिला (40) पत्नी राजबली, रीमा (20) व सुषमा (16) पुत्री राजबली तथा रामचेत पुत्र सुक्खू को गंभीर चाटें आईं।


बाद में पीड़ितों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी ओर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ ने बताया कि सभी घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल घें भर्ती कराकर छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed