फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four married women were thrown out of the house for dowry

Ambedkar Nagar News: दहेज के लिए चार विवाहिताओं को घर से निकाला

Sun, 10 May 2026 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Four married women were thrown out of the house for dowry
अंबेडकरनगर। दहेज की मांग पूरी न होने पर चार विवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। महिला थाने व राजेसुल्तानपुर पुलिस ने चारों मामलों में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर के गढ़वल निवासी सुषमा की शादी 1 फरवरी 2024 को गढ़वल निवासी अनुराग गोस्वामी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, ससुर गंगा प्रसाद, सास परमशीला, ननद रिया व खुशी और नंदोई पंकज गिरी बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। 25 जनवरी को बेटी के जन्म के बाद उत्पीड़न और बढ़ गया। 24 अप्रैल को पिटाई की गई।
विज्ञापन

अलीगंज के गोपालपुर दहियावर की छाया रानी की शादी 2019 में सम्मनपुर के सकरा युसुफपुर निवासी सुभाष से हुई थी। उनके दो बच्चे दिव्यांश (6) और गौरव (1) हैं। आरोप है कि पति, ससुर मिश्रीलाल, सास मेवाती, जेठ राजीव और अन्य परिजन लगातार दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। 30 मार्च को पति ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई की और घर वापस न आने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ के अतरौलिया क्षेत्र की क्षमता की शादी 16 मई 2023 को बसखारी के मुजाहिदपुर निवासी अमित से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से दो लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना की जा रही थी। अगस्त 2025 में स्त्रीधन छीनकर घर से निकाल दिया गया।

अयोध्या के हैदरगंज क्षेत्र की कमलेश की शादी करीब 15-16 वर्ष पहले महरुआ के सेहरा जलालपुर निवासी धर्मेंद्र से हुई थी। वर्ष 2018 में उन पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश की गई थी। ग्रामीणों की मदद से जान बची थी। इसके बाद भी उत्पीड़न जारी रहा और 13 अप्रैल को फिर जलाने का प्रयास किया गया। सभी मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed