फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four Lane serve Started

खुशखबरी, फोरलेन निर्माण के लिए शुरू हुआ सर्वे

Wed, 22 Jan 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Four Lane serve Started
अंबेडकरनगर। अयोध्या से अकबरपुर होते हुए बसखारी तक स्वीकृत हुए फोरलेन मार्ग निर्माण के लिए सर्वे का काम शुरू हो गया है। करीब साढ़े पांच अरब की लागत से होने वाले निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के साथ मिलकर जल निगम, विद्युत विभाग व वन विभाग ने सर्वे शुरू किया है। पहले दिन बुधवार को बसखारी की तरफ से हुए सर्वे में कुल 35 नलकूप चिह्नित किए गए।
विज्ञापन

अयोध्या से अकबरपुर होते हुए बसखारी तक के मार्ग का फोरलेन निर्माण करने का निर्णय पूर्व में हुआ था। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए जरूरी प्रक्रिया बीच में शिथिल पड़ गई थी। अब एक बार फिर से इसमें तेजी आई है। दरअसल, फोरलेन मार्ग निर्माण की जरूरत लंबे समय से बनी हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि अयोध्या व अंबेडकरनगर जनपद मुख्यालय को आपस में जोड़ने के लिए जो मुख्य मार्ग है, उस पर वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ जाने से रफ्तार सुस्त पड़ चुकी है। इसके साथ ही आजमगढ़ व मऊ जाने वाले यात्री भी इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं। बसखारी से आजमगढ़ तक एनएच का निर्माण हो चुका है। ऐसे में बसखारी से अकबरपुर होते हुए अयोध्या फोरलेन मार्ग का निर्माण होने से आवागमन सुलभ हो जाएगा। इसे देखते हुए ही लगभग चार अरब की लागत से फोरलेन मार्ग के निर्माण की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन

लंबे समय से इस प्रक्रिया के गति पकड़ने की उम्मीद नागरिकों ने लगा रखी थी। इस बीच मार्ग निर्माण के लिए सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। गत दिवस अधिशाषी अभियंता लोकनिर्माण विभाग प्रांतीय खंड शंकर्षणलाल ने प्रभागीय वनाधिकारी, अधिशाषी अभियंता विद्युत तथा अधिशाषी अभियंता जलनिगम को पत्र भेजकर कहा था कि जनपद सीमा में बहराइच, अयोध्या आजमगढ़ स्टेट हाइवे पर किलोमीटर संख्या 155 से 199.20 तक फोरलेन निर्माण फरवरी 2020 में शुरू किया जाना है। इस क्रम में हैंडपंपों, बिजली खंभों, नलकूपों तथा पेड़ों के सर्वे आदि का कार्य कर लिया जाए। कहा गया कि ये सभी कार्य एक पखवारे में पूरे कर लिए जाएं। दो दिन पहले भेजे गए पत्र के बाद सर्वे का कार्य बुधवार से शुरू भी हो गया। बसखारी की तरफ से शुरू हुए सर्वे में पहले दिन जल निगम ने कुल 35 नलकूप चिन्हित किए। उधर, पॉवर कार्पोरेशन व वन विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसके लाल ने कहा कि सर्वे कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही यह पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed